सत्यम् लाइव, 10 अप्रैल 2021, दिल्ली।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली में हर रोज कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में सभी स्कूल (सरकारी, प्राइवेट सहित), सभी क्लासेज के लिए अगले आदेश तक बंद किए जा रहे हैं। दिल्ली में कोरोना की यह चौथी लहर तेज होती जा रही है।
स्कूलों से कल शाम को सभी बच्चों के मोबाईल पर ये संदेश स्कूल से भेजा गया और बताया गया कि आज अर्थात् 10 अप्रैल से स्कूल भी तरह की कक्षा या पेपर नहीं लिये जायेगें। आपदा को अवसर में बदलने का ये तरीका शायद अब ऑनलाइन ही पेपर की तैयारी हो सकती है ऐसे ही विषय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पहले ही बता चुके हैं अत: ऐसा लगता है कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री के इस कथन पर ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो में केवल 50 फीसदी लोग ही सफर कर सकेगें, इस आदेश को सख्ती से लागू करवाया जाएगा। साथ ही डीटीसी और क्लस्टर की बसों में 50 फीसदी सवारियों को ही सफर करने इजाजत देने पर विचार किया गया है अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों की संख्या 50 से घटाकर 20 की जा सकती है। शादी समारोह में 50 की संख्या ही होगी।
सुनील शुक्ल






















