सत्यम् लाइव, 11 मई 2020, दिल्ली।। पिछले पॉच दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ अलग अलग इलाकों में लगातार सेना द्वारा ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं आज सुबह आतंकियों के खिलाफ बडगाम जिले में बडी कार्यवाही को अन्जाम देना प्रारम्भ किया है यह ऑपरेशन मध्य कश्मीर के बडगाम इलाके में आज सुबह प्रारम्भ किया गया है सूचना के मुताबिक एक आतंकी दल को सेना ने चारो ओर से घेर लिया है और कार्यवाही प्रारम्भ की है सूचना के मुताबिक इस दल में दो तीन आतंकी छुपे हो सकते है। उन्हें चारों ओर से घेरकर काउंटर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बडगाम ऑपरेशन से पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां में चार दिनों में हुई, तीन मुठभेड़ों में 14 आतंकियों का मार गिराया है।
पत्रकार मंसूर आलम





















