सत्यम् लाइव, 27 जुलाई 2021, दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी कमर कस ली है । कानून व्यवस्था कायम करने के लिए आला अधिकारी अपने अपने जिले में अपने स्तर पर चौकसी बरत रहे हैं । इसी कड़ी में एसीपी स्वरूप नगर नरेंद्र त्यागी ने भी 15 अगस्त का संज्ञान लेते हुए मुकुंदपुर झील रोड पर भलस्वा डेरी थाना पुलिस की तैनाती कर दी है ।
मुकंदपुर का झील रोड बहुत ही व्यस्त रहता है तथा इस पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है । अब पुलिस बल लगा दिया गया है जोकि वाहनों की जांच करते हुए दिखाई दिए।
सिपाही कपिल और सिपाही मुकेश कुमार झील रोड पर वाहनों की जांच करते हुए दिखे । पूछने पर उन्होंने बताया कि आला अधिकारियों के दिशा निर्देश को सख्ती से पालन किया जा रहा है तथा बिना मास्क वालों का चालान करने का भी आदेश है ।अमूमन भलस्वा झील पर लोगों का आना जाना लगा रहता है 15 अगस्त को लेकर पुलीस कि ओर से कोई चूक ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
संवाददाता: मनोज सिंह





















