सत्यम् लाइव, 20 मार्च 2021 दिल्ली।। बीते 24 घन्टे में कोरोना के 716 नये केस सामने आये हैं इससे पहले दिसम्बर को एक दिन में 757 केस सामने आये थे दिल्ली में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 6,46,348 पर पहुंच गयी है इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3165 बताई जा रही है 12 जनवरी को लगभग 3190 मरीज थे।
दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना बेड की स्थिति- दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकंड़ों के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल कुल 5,711 कोरोना बेड उपलब्ध हैं इनमें से 820 बेड पर मरीज़ भर्ती हैं जबकि 4,891 बेड खाली हैं दिल्ली में कुल 12 सरकारी अस्पतालों में कोरोना के लिये बेड रिज़र्व किये गये हैं, इनमे से 7 अस्पताल केंद्र सरकार और 5 अस्पताल दिल्ली सरकार के हैं
एम्स ट्रॉमा दिल्ली कुल कोविड बेड- 265 खाली बेड- 225। बेस हॉस्पिटल, दिल्ली कैंट – कुल कोविड बेड- 550 खाली बेड- 480 राम मनोहर लोहिया अस्पताल कुल कोविड बेड- 172 खाली बेड- 140 राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कुल कोविड बेड- 500, खाली बेड- 487। लोकनायक हॉस्पिटल कुल कोविड बेड- 300 खाली बेड- 259 अम्बेडकर हॉस्पिटल कुल कोविड बेड- 200 खाली बेड- 174 मैक्स हॉस्पिटल, पड़पड़गंज कुल कोविड बेड- 121 खाली बेड- 92 अपोलो हॉस्पिटल, सरिता विहार कुल कोविड बेड- 108 खाली बेड- 66 मनीपाल हॉस्पिटल, द्वारका कुल कोविड बेड- 102 खाली बेड- 88 बत्रा हॉस्पिटल कुल कोविड बेड- 90 खाली बेड- 72 सेंट स्टीफेंस हॉस्पिटल
कुल कोविड बेड- 89 खाली बेड- 86
सुनील शुक्ल
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.