अमित शाह ने ममता और नवीन पटनायक से की बात गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बातचीत की और दोनों राज्यों को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सत्यम् लाइव, 19 मई 2020, दिल्ली।। ‘अम्फान’ का तूफान अब ओडिशा के तटीय इलाकों के पास पहुॅच चुका है और साथ ही उस पूरे क्षेत्र में बारिश प्रारम्भ हो चुकी है। पूरे क्षेत्र को खाली कराने का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। ये तूूफान ओडिश के पूरी, केन्द्रपाडा, जगतसिंहपुर और खुर्दा जिलों के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ हवा की गति भी बढने की सम्भावना है। धैर्यता की बात ये है कि ये अब पहले से कुछ कमजोर दिखाई दे रहा है ये बात आइएमडी के महानिर्देशक मृत्युंज महापात्रा ने कही कि सुपर साइक्लोन धीरे-धीरे कमजोर पड रहा है परन्तु बारिश और हवा का जोर इतना कम नहीं हुआ है कि भयावह न हो। जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जैसे तटीय जिलों में मंगलवार शाम से तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्व सूचना के अनुसार 20 मई को यह तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय के बीच से गुजर सकता है, दोनोंं राज्यों को अलर्ट जारी किया गया हैं और साथ ही, ओडिशा सरकार ने, रविवार को चक्रवती तूफान अम्फान के मद्देनजर तटवर्ती इलाको के 12 जिलों में, अलर्ट जारी किया है और एनडीआरएफ की ओडिशा में 10, बंगाल में 7 टीमें तैनात की गई है। इसके साथ ही ओडिशा के प्रभावित जिलों से लगभग 11 लाख लोगों को निकालने की तैयारी की गई है। ओडिशा के तटीय जिलों में, पहले से ही तूफान संभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की यूनिटों को तैनात कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक इसकी रफ्तार लगभग 165 से 200 किमी प्रति घंटा की हो सकती है। अब यह हवा की गति पर 275 किलोमीटर प्रति घन्टा तक बताई जा रही है। बंगाल की खाड़ी में उठा पहला चक्रवात जो अब सुपर साइक्लोन तब्दील हो चुका है। मौसम विभाग की जानकारी देने वाली वेबसाइट skymetweather के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवती तूफानों में, यह सबसे भीषण तूफान बनकर 13 राज्यों में तबाही मचा सकता है, इसके कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों में उथल-पुथल मची हुई है और समुद्र में, हवा की रफ्तार 275 किलोमीटर प्रतिघंटे की से हवाएं चल रही हैं। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में डॉप्लर वेदर रडार (DWR) द्वारा लगातार ट्रैक किया जा रहा है भयावह से बचाने के पूरे उपाय किये जा रहे हैं। अमित शाह ने ममता और नवीन पटनायक से की बात गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बातचीत की और दोनों राज्यों को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
उपसम्पादक सुनील शुक्ल





















