सत्यम् लाइव, 11 दिसम्बर 2021, दिल्ली।। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया तीन दिवसीय शिक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिये शनिवार को दुबई रवाना होगें। इस सम्मेलन में संयुक्त अमीरात, सऊदी अरब और इटली के शिक्षा मंत्रियों से मुलाकात भी करेगें। दिल्ली सरकार द्वारा देशभक्ति और उद्यमिता मानसिकता के पाठ्यक्रम पर भी चर्चा करेगें।
साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया जी ब्रिटिश मंत्री माइक फ्रीर के साथ मिलकर, ब्रिटेन और दिल्ली के शिक्षा पर द्विपीक्षीय भागीदारी की चर्चा भी करेगें। दुबई में इस सम्मेलन का मकसद ही शिक्षा पर चर्चा करना तथा भविष्य की शिक्षा में अपनाऐं जाने वाले प्रक्रियाओं को लागू कराने की तैयार पर होगी।
सुनील शुक्ल





















