सत्यम् लाइव, 20 अप्रैल 2021, दिल्ली।। करोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्र में इस संकट के बीच दिल्ली में 26 अप्रैल तक लाॅकडाउन लगाया गया है। यह लाॅकडाउन सोमवार 10 बजे से लागू हो गया है और यह अगले एक सप्ताह तक पूर्ण लाॅकडाउन चलेगा। यह घोषणा ऑनलाइन प्रेसवर्त्ता के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने की है। प्रेसवर्त्ता से पहले मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल अनिल बैजल संग बैठक कारने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लाॅकडाउन लगाने का एलान किया है। इस लाॅकडाउन के तहत सामान्य गतिविधियों पर रोक और जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।
इसी बीच जैसे ही यह खबर जन समुदाय के बीच मीला हैं लोगो में अफरा तफरी मच गई है। खास कर प्रवासी मजदूरों में, सोमवार को दिल्ली के आनन्द विहार रेलवे और खास कर बस स्टेशन पर अपने अपने घर जाने के लिए लोगो मेंं व्याकुलता दिखाई दे रही थी। लोगो ने कहा कि यह लाॅकडाउन आगे बढेगा इससे अच्छा हम अपने घर चले जाए तो दूूसरी तरफ बाजारों में भीड़ बढ़ गयी, लोग अपने अपने जरूरी चीजो की खरीदारी के लिए बाजारों का रूख कर लिया जिससे बाजारों में लोगों का हलचल बढ़ गई।
तो वही सबका ध्यान केंद्रित किया दिल्ली के शराब के ठेकों ने जहाॅ एकाएक लगभग सभी ठेको पर भीड़ बढ़ गई। लोग पागलों की तरह टूट पड़े। लोग काफी मात्रा में शराब अपने अपने घर ले गये। तो वही आज दिल्ली कि सड़के सुन सान पड़ी है वैसा ही मंजर जैसे एक साल पहले हुआ था लाॅकडाउन के चलते सभी लोग अपने अपने घरों पर थें।
- दिल्ली के सभी प्राइवेट दफतरों में वर्कफ्राॅम होम होगा।
- सरकारी दफतरों और जरूरी सेवाओं को छूट
- मेडिकल सेवाओं को छूट
- रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी
- रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन, एयरपोर्ट आने जाने लोगों को छूट मिलेगी।
- वीकली मार्केट को जोन के हिसाब से एक दिन में खोला जाएगा। स्थानीय अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना दी जाएगी।
- अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी,बिजली, पानी, सफाई से जुडे़ लोगों को लाॅकडाउनमे छूट मिलेगी।
मंसूर आलम





















