सत्यम् लाइव, 13 अक्टूबर 2020, दिल्ली।। कौशाम्बी जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा सोमवार को दिव्यांग छात्रा सुश्री साकरीन बानो पुत्री यातीम उल्ला निवासिनी ग्राम सयारा मीठेपुर तहसील सिराथू को व्हीलचेयर प्रदान की गयी साथ ही दिव्यांग पेंशन की भी स्वीकृत करायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा यह बताया गया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा निःशुल्क दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाते हैं। दिव्यांगजन हेतु शासन द्वारा दिव्यांग पेंशन दिये जाने की व्यवस्था है जिसे दिव्यांगजन द्वारा स्वयं अथवा सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है इस योजना में पात्रता की परिधि में आते हैं। जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद का कोई भी सहज जन सेवा केन्द्र ऑनलाइन आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। पेंशन आवेदन से लेकर स्वीकृति की प्रक्रिया में यदि किसी बिचौलिये की भूमिका सिद्ध होती है तो उसके विरूद्ध भी नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराते हुये कठोर कार्यवाही की जायेगी।
मंसूर आलम





















