सत्यम् लाइव, 10 जुलाई 2021, दिल्ली।। जीआरएपी (ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान) के तहत लॉकडाउन कब लगेगा और कब खुलेगा। इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है “आज DDMA बैठक में ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान इस पर चार स्तरीय आंकलन किया जायेगा। जिससे राज्य के नागरिक स्वयं देख सकता है कि कब लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसका वर्णन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द्र केजरीवाल ने चार स्तर का वर्णन किया जिनको यलो, अम्बर, ऑरेंज और रेड का नाम दिया गया है इसमें कुछ स्थितियॉ मरीजों को लेकर बताई गयी हैं।
पहला स्तर (यलो): राज्य में दो दिनों तक संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत से अधिक हो या 7 दिनों की अवधि के लिए नए पॉजिटिव केस 1500 हों या 7 दिन की अवधि के लिए औसत ऑक्सीजन युक्त बेड की ऑक्युपेंसी 500 बेड हो।
दूसरा स्तर (अंबर): लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 1 प्रतिशत से अधिक हो या 7 दिनों की अवधि के लिए नए पॉजिटिव केस 3500 हो या 7 दिन की अवधि के लिए औसत ऑक्सीजन युक्त बेड आक्युपेंसी 700 बेड हो।
तीसरा स्तर (ऑरेंज): लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 2 प्रतिशत से अधिक हो या 7 दिनों की अवधि के लिए नए पॉजिटिव केस 9000 हों या 7 दिन की अवधि के लिए औसत ऑक्सीजन युक्त बेड आक्युपेंसी 1000 बेड हो।
चौथा स्तर (रेड): लगातार दो दिनों तक संक्रमण दर 5 फीसदी से अधिक हो या 7 दिनों की अवधि के लिए नए पॉजिटिव केस 16,000 हों या 7 दिन की अवधि के लिए औसत ऑक्सीजन युक्त बेड ऑक्युपेंसी 3000 बेड हो।
सुनील शुक्ल





















