सत्यम् लाइव, 26 अगस्त 2021, उत्तर प्रदेश।। पराली जलाने पर जो मुकदमे किसानों के खिलाफ दर्ज हुए हैं वापस लेने का एलान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 25 मार्च को किया। अधिकारियों को आदेश किया कि ऐसे किसानों की सूची बनाये साथ ही जिन किसानों से जुर्माना वसूला गया है उन्हें भी तुरन्त वापस करने का निर्देशा दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साथ ही ये भी इस सम्वाद में कहा कि जल्द ही गन्ना मूल्य भी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया जाए। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐसे में राज्य सरकार भी गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के बकाया बिजली बिल को माफ करने के लिए ब्याज माफी की नई ओटीएस योजना तुरंत लागू की जाए। बकाया बिल होने पर किसी भी किसान का बिजली नहीं काटी जाये।
सुनील शुक्ल





















