सत्यम् लाइव, दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी सौगात पेश की है। 15 अगस्त को NHAI ने FASTag Annual Pass को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया, जो राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) के तहत आने वाले 1,150 से अधिक टोल प्लाज़ा पर मान्य होगा।
यह पास अब ऑनलाइन उपलब्ध है और इसे घर बैठे ‘राजमार्गयात्रा’ (Rajmargyatra) मोबाइल ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से बुक और एक्टिवेट किया जा सकता है।
पहले दिन ही शानदार रिस्पॉन्स
शाम 7 बजे तक 1.4 लाख से ज्यादा पास बुक और एक्टिवेट हुए।
टोल प्लाज़ा पर 1.39 लाख+ ट्रांजैक्शन दर्ज।
किसी भी समय 20,000–25,000 यूजर्स ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप का उपयोग कर रहे हैं।
पास एक्टिवेट होते ही यूजर्स को टोल शुल्क शून्य कटौती का SMS मिलना शुरू हो गया।
यात्रियों की सुविधा के लिए NHAI की तैयारी
सभी टोल प्लाज़ा पर NHAI अधिकारी और नोडल अधिकारी तैनात।
शिकायत समाधान के लिए 1033 नेशनल हाईवे हेल्पलाइन को मजबूत किया गया, जिसमें 100+ अधिकारी जोड़े गए।
FASTag Annual Pass की मुख्य जानकारी
कीमत: ₹3,000
वैधता: 1 वर्ष या 200 ट्रिप्स (जो पहले पूरा हो)
लागू वाहन: केवल प्राइवेट कार, जीप और वैन
उपलब्धता: NHAI वेबसाइट और ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप
नोट: कमर्शियल वाहनों पर लागू नहीं
FASTag Annual Pass एक्टिवेट करने का तरीका
1. ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप खोलें और ‘Annual Toll Pass’ टैब चुनें।
2. ‘Activate’ पर क्लिक करें और ‘Get Started’ पर जाएं।
3. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4. OTP डालें और ₹3,000 का पेमेंट गेटवे से भुगतान करें।
5. भुगतान के 2 घंटे के अंदर पास एक्टिव हो जाएगा।
पास एक्टिवेट करने से पहले ध्यान दें
FASTag आपके व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से लिंक होना चाहिए।
यदि FASTag चेसिस नंबर से रजिस्टर्ड है, तो पास एक्टिव नहीं होगा।
भुगतान से पहले वाहन की जानकारी चेक करें।
पास केवल आधिकारिक वेबसाइट/ऐप से ही खरीदें, अन्य स्रोतों से खरीदने पर फ्रॉड का खतरा है।
रिपोर्ट: योगेश कुमार कश्यप, दिल्ली





















