सत्यम् लाइव, 23 जुलाई 2021, दिल्ली।। यूपी बोर्ड विद्यार्थियों के बोर्ड का रोल नंबर जल्द ही अपने अधिकारिक वेबसाइट पर डालने जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण 12वीं की परीक्षा नहीं हुई जिससे विद्यार्थियों को अपने बोर्ड के रोल नंबर प्राप्त नहीं हुए जो समान्यतः हर बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को दिए जाते है। जल्द ही यूपी शिक्षा बोर्ड अपने अधिकारिक वेब साइट पर रोल नंबर का लिंक डालने वाला है। जो विद्यार्थी upmsp.edu.in वेब साइट पर जाकर अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकते है।
डेढ़ माह से रिजल्ट को लेकर कई खबरें आ चुकी हैं लगभग 56 लाख विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है। खबरों के मुताबिक पहले 10वीं बोर्ड के रिजल्ट को वेबसाइट पर लिंक को दिया जायेगा। उसके बाद ही 12वीं का, फिलहाल रिजल्ट को लेकर अभी भी संशय है।
वहीं यूपी के शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी ने कहा कि हम जल्द से जल्द से इस प्रक्रिया का पूरा करने कि कोशिश कर रहे हैं वैसे हम 25 जुलाई तक 10वीं और 12वीं के परिणाम की तिथि घोषित कर देगें।
मंसूर आलम





















