सत्यम् लाइव, 7 अगस्त 2021, दिल्ली।। भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत को 13 साल बाद गोल्ड दिलाकर इतिहास रच दिया है। चारों तरफ से बधाईयॉ नीरज चौपड़ा का दी जा रही हैं। नीरज ने 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड को अपने नाम कर लिया। 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद ये भारत के नाम पर पहला गोल्ड नीरज चौपड़ा ने ही दिलाया है।
जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा शुरुआत अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी, दूसरी बार 87.58 की दूरी तय कर क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका। जैवलिन थ्रो में और एथलेटिक्स में ये भारत ने पहला मैडल पाया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत अब तक 1 गोल्ड – नीरज चौपड़ा, 2 सिल्वर- मीराबाई चानू वेट लिफ्टिंग और रवि दहिया कुश्ती में तथा 4 कांस्य – पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, लवलीना और भारतीय हॉकी टीम ने भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता है कुल मिलाकर अब तक 6 मैडल भारत जीत चुका है।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply