सत्यम् लाइव, 22 जुलाई 2020 बिहार।। सावन का पवित्र महीनेे के साथ मानसून शुरू हो चुका है और लगभग पूरे भारत में मानसून अपनी पूरी रंगत में है। अच्छी वर्षा के कारण चारो तरफ पानी ही पानी है। आलम यह की अब जनसमूह इस वर्षा से परेशान हो चूका है। उत्तर भारत सहित लगभग सभी राज्यों में भारी वर्षा हो रही है। खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हरीद्वार, बिहार और असम में लगातार भारी बारिश हो रही हैं। बिहार में स्थिती तो बहुत ही खराब है। चारो तरफ पानी से लबालब बिहार, अब टापू सा दिख रहा है और अभी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है की अगले तीन- चार दिन बारिश होगी जिससे की तबाही और बुरी हो सकती है। तो वही नेपाल समेत उत्तरी बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अधिकतर जगहों पर बिजली और भारी बारिश के आसार लग रहा है। बिहार आपदा विभाग की ओर से राज्य के जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। और आपदा विभाग ने सभी 9 जिलों के डीएम को पत्र लिखकर सुचित किया है। बिहार से सटे नेपाल के तराई और नेपाल से उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है, जिसके कारण दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फर, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, और समस्तीपुर के डीएम को पत्र लिखकर सचेत किया गया है।

वही दिल्ली में भी पिछले दो दिन से भारिश हो रही है। दो दिन की बारिश में ही जगह-जगह जल भराव की खबरे आ रही है। भारी बारिश के चलते सारी नदियां नियंत्रण रेखा से ऊपर बर रही है।बिहार में गंगा और सहायक नदी कृष्णा में जल का स्तर नियंत्रण रेखा से ऊपर है।नेपाल समेत उत्तरी बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के चपेट में बिहार के 8 जिले आ गए है। इन जिलों में लगभग 3 लाख से अधिक की अबादी फिलहाल बाढ़ से प्रभावित है।
मंसूर आलम
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.