सत्यम् लाइव, 26 फरवरी 2021, हरबर्टपुर उत्तराखंड। एक और महिला को उसके ससुरालवालों ने मानसिक प्रताडना दे दे कर मौत की नींद सुला दीया है। घटना शामली की रहनेवाली लडकी इंदु की है।
बताया जाता है कि इंदु की शादी हरपटपुर के रहने वाले योगेश कुमार के साथ बड़ी ही धूमधाम से 12 अक्टूबर 2018 में हुआ था। चुकि योगेश एक सरकारी टीचर था और उसकी पहली पत्नी मर चुकी थी जिससे उसे कोई बच्चा नहीं था इसी बात के चलते इंदु के परिवार वालो को कोई आपत्ति नहीं थी और शादी कर दी गई। और शादी के बाद में पता चला की लड़के (योगेश) के पास एक बच्चा भी है | और जब से इंदु शादी कर योगेश के घर आयी तभी से उसके पति और ससुरालवालों ने मानसिक प्रताडना देना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी जब इंदु के भाई विपिन और उसकी मां सरोज को मिली तो विपिन ने इंदु के ससुराल जाकर उसके पति और सास को समझाया भी पर इंदु के ससुरालवालों के कानों पर जूं नहीं रेंगी।

एक से डेढ़ साल पहले अक्टूबर 2019 में जब बात ज्यादा बढ गई तो विपिन इंदु को अपने घर शामली ले आया और हरपटपुर के स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत भी दी गई । शामली आने के बाद उसने अपने सारी आपबीती घरवालों को बतायी। इंदु ने यह भी बताया कि कैसे योगेश अपनी बातो को मनवाने के लिए अपने सिर को दीवार से मारता था और अपने को इंट या चाकू से घायल करने लगता था। योगेश नहीं चाहता था कि इंदु के साथ जो मानसिक प्रताड़ना दी जाती है वह अपने मायकेवालों को बताए और यही कारण था कि वह इंदु को उसके मायकेवालों से दूर रखना चाहता था। योगेश की मां भी इंदु के खाने पीने के चीजों में कुछ ना कुछ मिला दिया करती थी। इन सब बातों की जानकारी धर्मावाला पुलिस चौकी में लिखित रूप से दी गई थी।

अक्टूबर 2019 में, इंदु जब अपने मायके आ गई तो 6-7 महीनों के बाद मई 2020 में, समाज के कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद योगेश उसे अपने घर हरपटपुर ले गया। कुछ माह के बाद अगस्त 2020 में, जब इंदु गर्भवती हुई। तो जनवरी 2021 में योगेश ने गर्भ की लिंग जांच कराया तो पता चला कि इंदु के गर्भ में जुडवा लडके है। इस बात की जानकारी होते ही योगेश ने कहा कि एक लडका मैं रखूंगा और दूसरा किसी ओर को दूंगा। इस बात से इंदु परेशान रहने लगी और इसी मानसिक परेशानी के कारण 5 फरवरी 2021 को शाम 5 बजे के आस-पास खाना खाने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। किसी तरह उसे हरपट पुर के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया पर ज्यादा क्रिटिकल कंडीशन के चलते स्थानीय अस्पताल में उसे नहीं लिया गया | तो फिर उसे आगे दिन 6 फरवरी 2021 की सुबह सिनर्जी हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती किया गया | समय पर सही उपचार न मिलने के कारण उसके गर्भ मे पल रहे जुडवा बच्चो की जहां मौत हो गई वहीं इंदु को भी अपनी जान से हाथ धोना पडा।
इघर पडोसियो से मिली जानकारी के अनुसार इंदु का जिस डॉक्टर के यहाँ ट्रीटमेंट चल रहा था तो उसने भी गर्भ के 5 वे माह में ही योगेश को बता दिया था की इंदु और बच्चे की कंडीशन क्रिटिकल बन सकती है | पर योगेश ने बेपरवहा कर दिया | और साथ ये जानकरी भी मिली की योगेश की पहली पत्नी को भी परेशान किया गया था और वह बेचारी भी अपने घर के बाहर 12 बजे की रात तडप-तडप कर मरी थी। इस घटना के बाद योगेश और उसकी मां पर भी केस भी दर्ज हुआ था और जिसके चलते माँ और बेटा कई दिनों तक जेल में भी रहे थे | किंतु इन लोगों ने अपनी मानसिक हालत खराब का मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर जमानत ले लिया था।
इघर मिली जानकारी के अनुसार अब योगेश पुनः तीसरी शादी करने जा रहा है इस बात की भनक लोगों को मिल चुकी है अब अगर ऐसे में प्रशासन द्वारा योगेश के खिलाफ यदि कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया तो इस बात में कोई संदेह नहीं कि इंदु की तरह एक और लडकी काल के गाल में समा जाएगी।
संवाददाता: योगेश कश्यप






















