सत्यम् लाइव, 1 अगस्त 2021, दिल्ली।। 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। शानदार फार्म का प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को ओई हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने सातवें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल कर जबकि ब्रिटेन के सैमुएल वार्ड ने 45वें मिनट में एक गोल किया।
सेमीफाइनल में भारत का सामना विश्व चैम्पियन बेल्जियम से होने वाला है। बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन को 3-1 से हराकर जगह बनाई है। दूसरा सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेला जायेगा। जर्मनी ने ओलंपिक चैम्पियन अर्जेटीना को 3-1 से हराकर जगह बनाई है तो वहीं आस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को पेनाल्टी शूटआउट के बाद 3-0 से हराया।
सुनील शुक्ल





















