• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Thursday, September 17, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
भारत

Jharkhand Politics: गिरिडीह में बागियों को मनाने में बीजेपी-कांग्रेस नाकाम, दुमका में दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 6, 2026
in भारत
5.4k 167
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

गिरिडीह/दुमका/चाईबासा: महापौर चुनाव की रणनीति में झामुमो ने बाजी मार ली है. पार्टी ने मेयर सीट के लिए नामांकन करने वाले चार में से तीन प्रत्याशियों का नाम वापस लेने में सफलता प्राप्त की है. अब इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े कार्यकर्त्ता या नेताओं में सिर्फ एक चेहरा बचा है और वह हैं प्रमिला मेहरा.

यें भीपढ़ें :-

असम में बाढ़ से 6.50 लाख व्यक्ति प्रभावित, 5 मौतें

गौमय दीपावली पूजन काल और मंत्र

Vidisha News: विदिशा में बैलगाड़ी पर विदा हुई दुल्हन, डॉक्टर दूल्हे का देसी स्वैग देख लोग बोले- ‘AI के दौर में पुरानी परंपरा’

प्रमिला को समर्थन देने की घोषणा गुरूवार को ही पार्टी ने कर दी थी. इस घोषणा के साथ ही पार्टी के उन कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास शुरू हो गया है, जिन्होंने नामांकन किया था. इसमें जिला कमेटी को सफलता हाथ लगी है और नामांकन करने वाले पप्पू रजक एवं बृजमोहन तुरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

बीजेपी रही फेल, कामेश्वर समेत तीन ने नहीं लिया नाम वापस

इधर, एक तरफ नामांकन करने वाले पार्टी कार्यकर्त्ताओं को मनाने में जेएमएम सफल रहा है. दूसरी ओर बीजेपी को इस मामले में विफलता का सामना करना पड़ा है. पार्टी द्वारा डॉ. शैलेंद्र चौधरी को समर्थन देने की घोषणा के बावजूद बीजेपी के अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, बीजेपी अजा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार दास और कार्यसमिति सदस्य नागेश्वर दास ने अपना नाम वापस नहीं लिया है, जबकि इन तीनों को मनाने की कोशिश जिला से लेकर प्रदेश तक के नेताओं ने की थी. कामेश्वर पासवान का कहना है कि वे सालों से जनता की सेवा में जुटे रहे हैं. दूसरी बात है कि यह दलगत चुनाव नहीं हैं, ऐसे में वे पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे रहेंगे.

कांग्रेस को भी निराशा

इसी तरह कांग्रेस भी पार्टी के दो कार्यकर्त्ता सह नेता को मनाने में फेल रही है. पार्टी के जिला प्रवक्ता जोगेश्वर महथा और पंकज सागर ने अपना नाम वापस नहीं लिया है. हालांकि कांग्रेस ने मेयर पद के लिए डॉ. समीर राज चौधरी को समर्थन दिया है. इसकी घोषणा गुरूवार को ही पार्टी जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने की थी.

मेयर चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह से एकजुट है और एकजुटता दिख भी रही है. जिन साथियों ने नामांकन किया था, वे भी संगठन के हित में नाम वापस ले चुके हैं. पार्टी ने प्रमिला मेहरा को समर्थन दिया है और सभी कार्यकर्त्ता प्रमिला की जीत में पूरी ताकत झोंक देंगे: संजय सिंह, जिलाध्यक्ष, जेएमएम

बीजेपी के समर्थित प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र चौधरी हैं एक एक कार्यकर्त्ता उनकी जीत के लिए लगे रहेंगे. बाकी यह दलगत चुनाव नहीं ऐसे में किसी को चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता. वैसे कामेश्वर पासवान, प्रकाश दास एवं नागेश्वर दास को समझाने का प्रयास किया गया था. पार्टी डॉ. शैलेंद्र चौधरी के साथ खड़ी है: रंजीत राय, जिलाध्यक्ष (नगर), बीजेपी

पार्टी ने मेयर पद के लिए डॉ. समीर राज चौधरी को समर्थन देने का फैसला लिया है और कार्यकर्त्ता समीर की जीत के लिए मेहनत करना शुरू कर चुके हैं. इसके अलावा पार्टी से जुड़े जोगेश्वर महथा और पंकज सागर ने भी नामांकन किया था, जिन्हें नाम वापस लेने का आग्रह किया गया था लेकिन दोनों तैयार नहीं हुए. आगे पूरे प्रकरण से प्रदेश समिति को अवगत करा दिया जा रहा है: सतीश केडिया, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

दुमका

दुमका नगर परिषद चुनाव में नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करने वाले प्रमोद जायसवाल ने अपना नाम वापस ले लिया हैं. ऐसे में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं. शनिवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.

19 वार्ड के लिए 79 प्रत्याशी मैदान में, दो वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन

दुमका नगर परिषद क्षेत्र में कुल 21 वार्ड हैं, इसके लिए 83 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था. इसमें वार्ड संख्या 13 के दो प्रत्याशी (सुमन स्वर्णकार और गायत्री जायसवाल) का नामांकन जाति प्रमाण पत्र अवैध पाए जाने की वजह से रद्द कर दिया गया है. ऐसे में वहां सिर्फ एक प्रत्याशी जुही रानी केसरी, मैदान में बची हैं, जिन्हें निर्वाची पदाधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया.

वहीं वार्ड संख्या 20 में एकमात्र प्रत्याशी मनोज सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, वहां भी निर्विरोध निर्वाचित हुए और मनोज सिंह इसके पहले वार्ड संख्या 20 से लगातार तीन बार से चुने जा रहे थे, ऐसे में अब कुल 19 वार्डों के लिए मतदान किए जाएंगे. इसके लिए कुल 79 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे. सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. उसके बाद उपायुक्त के सभागार में उन्हें चुनाव से संबंधित एक प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वे क्या करें और क्या न करें?

निर्विरोध निर्वाचित जुही रानी को मिला जीत का प्रमाण पत्र

वार्ड संख्या 13 से निर्विरोध निर्वाचित जूही रानी केसरी को निर्वाची पदाधिकारी रंजन यादव ने जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया है. बिना लड़े चुनाव जीतने और प्रमाण पत्र मिलने के बाद जूही रानी केसरी, काफी खुश नजर आईं. ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह इसके लिए जनता को धन्यवाद देती हैं. उन्हीं के आशीर्वाद से सेवा का मौका मिला है. जूही रानी ने कहा कि मेरे क्षेत्र में जनता की, जो भी समस्या होगी, उसका वह शीघ्र समाधान करेंगी. उनके लिए उन्हें तमाम सुविधा मिले, इसे सुनिश्चित किया जाएगा.

चाईबासा

नगर पालिका निर्वाचन 2026 को भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है. शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में जिला स्क्रीनिंग कमेटी की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने की.

​लापरवाही पर गिरेगी गाज

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सख्त तेवर अपनाते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी लाइसेंसधारी शस्त्रों को, 5 फरवरी 2026 तक संबंधित थानों में जमा करना अनिवार्य था, उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जिन लोगों ने अब तक अपने हथियार जमा नहीं कराए हैं, वे शुक्रवार शाम तक हर हाल में इन्हें जमा कर दें. इसके साथ ही समय सीमा समाप्त होने के बाद शस्त्र अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द करने और हथियार जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी

​क्षेत्रवार शस्त्र जमा करने की स्थिति:
​1. चाईबासा शहरी क्षेत्र:

  • ​चाईबासा में कुल लाइसेंसधारी शस्त्रों की संख्या 89 है.
  • ​इनमें से अब तक 69 शस्त्र जमा किए जा चुके हैं.
  • ​15 लाइसेंसधारियों ने छूट के लिए आवेदन दिया है, जिनमें 6 बैंक संस्थान शामिल हैं.
  • ​अब तक 5 लोगों ने शस्त्र जमा करने में रुचि नहीं दिखाई है, जिन पर कार्रवाई तय है.

​2. चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र:​

  • चक्रधरपुर में कुल लाइसेंसधारी शस्त्रों की संख्या 48 है. ​यहां प्रशासन को 45 शस्त्र प्राप्त हो चुके हैं.
  • 1 बैंक संस्थान ने छूट के लिए आवेदन दिया है. ​यहां केवल 2 व्यक्तियों ने अब तक शस्त्र जमा नहीं कराए हैं.

​बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में समाहर्ता प्रभारी (जिला सामान्य शाखा) देवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शिवेंद्र, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी तथा विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु मांझी मुख्य रूप से उपस्थित थे. ​प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें और आचार संहिता के नियमों का कड़ाई से पालन करें.

Send
Share1874
Tweet1172
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

भारत

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीरा रोड जमीन विवाद में बड़ा मोड़, कंपनी ने छोड़ा अपना दावा

September 16, 2026
5.9k
भारत

REC News: REC ने महाराष्ट्र की 560 करोड़ की पावर ट्रांसमिशन परियोजना का किया हस्तांतरण, जारी किया देश का पहला Tokenized Corporate Bond

September 14, 2026
5.9k
भारत

Hindi Diwas 2026: अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, बोले- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत

September 14, 2026
5.9k
भारत

UP ATS Action: AQIS की विचारधारा फैलाने के आरोप में मोहम्मद नबील गिरफ्तार, देवबंद कनेक्शन की जांच तेज

September 14, 2026
5.9k
भारत

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति, राजनाथ सिंह ने बताया भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता

September 14, 2026
5.9k
भारत

दुबई में अरब संसद के अध्यक्ष से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए दिया न्योता

September 6, 2026
5.9k
भारत

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कार्डियक अरेस्ट के बाद नहीं बच सकी जान

September 6, 2026
5.9k
भारत

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत; कई की हालत गंभीर

September 6, 2026
5.9k
भारत

बारिश से राहत नहीं! MP के 12 जिलों में सीजन का कोटा पूरा, फिर भी बरस रहे बादल; आज इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

September 6, 2026
5.9k
भारत

झारखंड पेपर लीक को लेकर सियासी संग्राम, BJP ने कांग्रेस पर साधा सीधा निशाना

September 5, 2026
5.9k
भारत

CM मोहन यादव आज करेंगे इंदौर मेट्रो का शुभारंभ, 16 स्टेशनों तक पहुंचेगी सेवा

September 5, 2026
5.9k
भारत

महाराष्ट्र में महिला पहलवान की मौत मामले में नया मोड़: पति-ससुर समेत 4 पर FIR, दहेज प्रताड़ना के आरोप

September 5, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीरा रोड जमीन विवाद में बड़ा मोड़, कंपनी ने छोड़ा अपना दावा

September 16, 2026

उत्तरी अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर सलमान खान ने की गणपति बप्पा की पूजा, सादगी ने जीता फैंस का दिल

September 16, 2026

मक्का को निशाना बनाने वाले हमले को सऊदी अरब ने किया नाकाम, हूतियों ने दावे को बताया झूठ

September 16, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10686 shares
    Share
    4274
    Tweet 2672
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7068 shares
    Share
    2827
    Tweet 1767
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5693 shares
    Share
    2277
    Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5616 shares
    Share
    2246
    Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5495 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मीरा रोड जमीन विवाद में बड़ा मोड़, कंपनी ने छोड़ा अपना दावा

September 16, 2026

उत्तरी अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने जताया कड़ा विरोध

September 16, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.