• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Tuesday, September 22, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
भारत

Jharkhand Tourism: नेतरहाट का मैग्नोलिया पॉइंट और उसकी अधूरी प्रेम कहानी, जहाँ आज भी थमती हैं धड़कनें

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 14, 2026
in भारत
5.5k 112
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

लातेहारः अपनी खूबसूरत वादियों के लिए विख्यात नेतरहाट एक अमर प्रेम का गवाह भी है. नेतरहाट की आबोहवा में प्रेम, विरह, वेदना और बलिदान की एक ऐसी अमर कहानी की मधुर गूंज सुनाई देती है, जिसने प्रेम को अमर कर दिया था. नेतरहाट के मैग्नोलिया पॉइंट पर जाने वाले पर्यटक आज भी उस अमर प्रेम की कसक को महसूस करते हैं.

यें भीपढ़ें :-

Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा

महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन

जेष्‍ठ मास की, नवरात्रि में अनुष्‍ठान

मैग्नोलिया को खुली वादियों में घूमना काफी पसंद था

दरअसल नेतरहाट के मैग्नोलिया पॉइंट के बारे में एक बात प्रचलित है कि यहां एक अंग्रेज गवर्नर की बेटी ने अपने चरवाहे प्रेमी के विरह में अपनी जान दे दी थी. बात उस समय की है जब यहां अंग्रेजों का शासन हुआ करता था. नेतरहाट की खूबसूरती और यहां का सुहाना मौसम अंग्रेजों को खूब भाता था. एक अंग्रेज गवर्नर यहां आकर अक्सर रहा करता था. एक बार उसकी बेटी भी अपने पिता के साथ नेतरहाट आई थी. गवर्नर की बेटी का नाम मैग्नोलिया था. मैग्नोलिया को अपने घोड़े पर सवार होकर खुली वादियों में घूमना काफी पसंद था. वह अक्सर अपने घोड़े पर सवार होकर दूर तक घूमने चली जाती थी.

चरवाहे की मधुर बांसुरी की धुन को सुन दीवानी हो गई थी

बताया जाता है कि नेतरहाट के बटुआ टोली के पास बटुक नाम के एक युवक का घर था. बटुक मवेशियों को चराने के लिए जंगलों में जाता था. बट्टू की एक खासियत यह थी कि वह काफी मधुर बांसुरी बजाता था. एक दिन अंग्रेज गवर्नर की बेटी अपने घोड़े पर सवार होकर जब सैर करने निकली थी तो उसे जंगल की ओर से बांसुरी की मधुर ध्वनि की आवाज सुनाई दी. अंग्रेज गवर्नर की बेटी मैग्नोलिया बांसुरी की धुन की ओर खिंची चली गई. यहीं से अंग्रेज गवर्नर और चरवाहे के प्रेम की शुरुआत हुई. धीरे-धीरे यह प्रेम परवान चढ़ने लगा और मैग्नोलिया प्रतिदिन चरवाहे के पास आने लगी और घंटों चरवाहे के पास बैठकर बांसुरी की मधुर धुन सुनती रहती थी.

अंग्रेज गवर्नर को हुई जानकारी तो करवा दिया चरवाहे की हत्या

कहा जाता है कि इश्क और मुश्क कभी छिपता नहीं है. अंग्रेज गवर्नर की बेटी और चरवाहे के बीच की प्रेम कहानी भी लोगों की जुबान पर आने लगी थी. धीरे-धीरे इस बात की जानकारी अंग्रेज गवर्नर को भी हो गई. जब गवर्नर को यह पता चला कि उसकी बेटी एक चरवाहे से प्रेम करती है तो वह आग बबूला हो गया. अंग्रेज गवर्नर ने सबसे पहले अपनी बेटी को अपने घर में ही नजरबंद कर दिया और चरवाहे बटुक की हत्या करवाकर उसे पहाड़ी के नीचे सिपाहियों से फेंकवा दिया.

प्रेमी की बिरह में मैग्नोलिया ने जान देकर अपने प्रेम को बना दिया अमर

इधर, कुछ दिन बीतने के बाद जब अंग्रेज गवर्नर ने अपनी बेटी को बाहर घूमने जाने की इजाजत दी तो मैग्नोलिया अपने घोड़े पर सवार होकर चरवाहे से मिलने के लिए पहुंची. परंतु काफी खोजबीन करने के बाद भी उसे न तो बटुक की कोई जानकारी मिल पाई और न ही उसकी बांसुरी की धुन सुनाई दी. लगातार कई दिनों तक अपने प्रेमी को पागलों की तरह जंगलों में ढूंढते रहने के बावजूद भी जब मैग्नोलिया को बटुक की जानकारी नहीं मिली तो वह कुछ ग्रामीणों से पूछताछ करने लगी. हालांकि अंग्रेज गवर्नर के डर से कोई भी ग्रामीण पहले तो कुछ बताने को तैयार नहीं थे ,परंतु एक वृद्ध ग्रामीण ने मैग्नोलिया की हालत पर तरस खाकर उसे पूरी घटना की जानकारी दे दी. घटना की जानकारी होने के बाद मैग्नोलिया बिरह की वेदना में विचलित हो गई. वह अपने घोड़े के साथ उसी स्थान पर गई जहां से चरवाहे को खाई में फेंका गया था. मैग्नोलिया भी अपने घोड़े के साथ पहाड़ की चोटी से खाई में छलांग लगा दी और अपनी जान देकर अपने प्रेम को अमर बना दिया.

बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं

घटना के सैकड़ों वर्ष बीत जाने के बाद भी आज भी यहां पहुंचने वाले लोग अमर प्रेम की वेदना और बलिदान को महसूस करते हैं. पर्यटक विकास कुमार और आशीष कुमार ने कहा कि यह स्थान अमर प्रेम की निशानी है. यहां आकर काफी सुकून महसूस हो रहा है. पर्यटकों ने बताया कि पहले तो उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी परंतु यहां आने के बाद ही यह पता चला कि नेतरहाट अपनी खूबसूरत वादियों के साथ-साथ अमर प्रेम की निशानी भी अपनी गोद में छुपाए हुए है.

मैग्नोलिया पॉइंट को सुरक्षा की जरूरत

नेतरहाट से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैग्नोलिया पॉइंट अमर प्रेम के साथ-साथ सन सेट प्वाइंट के रूप में भी जाना जाता है. लेकिन लापरवाही के कारण यह जगह धीरे-धीरे उपेक्षित होती जा रही है. घोड़ा तथा अंग्रेज गवर्नर की बेटी और चरवाहे की जो प्रतीकात्मक मूर्ति लगाई गई है वह भी अब बदहाल हो गई है. जरूरत इस बात की है कि सरकार और प्रशासन ऐसे स्थानों को सुरक्षित करें ताकि यहां पर्यटकों का आगमन अधिक से अधिक हो सके.

Send
Share1876
Tweet1173
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

भारत

Sonia Gandhi Voter List Case: दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द किया, सोनिया गांधी से जुड़े मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई

September 21, 2026
5.9k
भारत

Mayawati on SP: मायावती का अखिलेश यादव पर हमला, ‘PDA रथ’ के रंग को लेकर उठाए सवाल; मुस्लिम वोट पर भी साधा निशाना

September 21, 2026
5.9k
भारत

Tungnath Trek Accident: गणेश मंदिर के पास गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर तलाश शुरू

September 21, 2026
5.9k
भारत

Asian Games 2026: शूटिंग में भारत को दो और पदक, रुद्रांक्ष पाटिल ने जीता कांस्य तो हिमांशु ढिल्लन को रजत

September 21, 2026
5.9k
भारत

आगरा में UGC मुक्ति मोर्चा का ट्रैक्टर मार्च, बैरिकेडिंग तोड़ यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचे प्रदर्शनकारी; पथराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा

September 20, 2026
5.9k
भारत

Indigo Flight Emergency: बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

September 20, 2026
5.9k
भारत

Delhi Crime: कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बिल्डिंग में विवाद के बाद नीचे गिरा युवक; पुलिस जांच में जुटी

September 20, 2026
5.9k
भारत

Mumbai Ganesh Visarjan: छठे दिन 21,104 मूर्तियों का विसर्जन, BMC ने बताया- कोई अप्रिय घटना नहीं

September 20, 2026
5.9k
भारत

Mumbai Coastal Road Accident: BMW हादसे में तीन की मौत, एक युवक गंभीर; सुबह 5:20 बजे हुआ हादसा

September 20, 2026
5.9k
भारत

Asian Games 2026: भारत ने शूटिंग में जीता रजत, सोनम उत्तम और इलावेनिल वलारिवान महिला फाइनल में पहुंचीं; हॉकी में उज्बेकिस्तान पर 8-0 की बढ़त

September 20, 2026
5.9k
भारत

गणपति विसर्जन में भावुक हुए चिराग पासवान और विशाल सिंह, आंखों से छलके आंसू; वीडियो वायरल

September 19, 2026
5.9k
भारत

दक्षिणी रेलवे में स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा से 17 पदों पर भर्ती, 18 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

September 19, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

केशव प्रसाद मौर्य ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सिराथू में RUB और फूलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का रखा प्रस्ताव

September 21, 2026

उत्तर भारत में न्यूरो और स्पाइन सर्जरी को मिलेगी नई तकनीकी क्षमता, फरीदाबाद में शुरू होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

September 21, 2026

Sonia Gandhi Voter List Case: दिल्ली कोर्ट ने मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द किया, सोनिया गांधी से जुड़े मामले में नए सिरे से होगी सुनवाई

September 21, 2026

Vamana Jayanti 2026: 23 सितंबर को मनाई जाएगी वामन जयंती, जानें शुभ तिथि, पूजा विधि और भगवान वामन की कथा

September 21, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10736 shares
    Share
    4294
    Tweet 2684
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7089 shares
    Share
    2836
    Tweet 1772
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5620 shares
    Share
    2248
    Tweet 1405
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

केशव प्रसाद मौर्य ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, सिराथू में RUB और फूलपुर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का रखा प्रस्ताव

September 21, 2026

उत्तर भारत में न्यूरो और स्पाइन सर्जरी को मिलेगी नई तकनीकी क्षमता, फरीदाबाद में शुरू होगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

September 21, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.