सत्यम् लाइव, 9 मई 2021, दिल्ली।। कोरोना महामारी को देखते हुए भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन को बढा दिया गया है। तमिलनाडु, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 10 मई यानी सोमवार से संपूर्ण लाकडाउन था जो अब 24 मई तक रहेगा। केरल में शनिवार सुबह तथा कर्नाटक में शुक्रवार शाम से और दिल्ली और यूपी में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार जिले कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में सोमवार से लाकडाउन लगाने का फैसला किया है। पुणे में भी सप्ताह के अन्त तक लाकडाउन के लिये कहा है तो वहीं मेघालय और मणिपुर में भी 17 मई तक के लिए लॉकडाउन है।
सुनील शुक्ल