सत्यम् लाइव, 17 अगस्त 2021, उत्तर प्रदेश।। उप्र में लम्बे समय से बंद चल रहे शैक्षिण संस्थान और स्कूलों को राज्य सरकार(उत्तर प्रदेश सरकार) ने अपने राज्य में 6वीं से 8वीं तक के स्कूल 23 अगस्त से इसके साथ ही 1 सितम्बर से 1 से 5वीं तक के स्कूल को खोलने को लेकर राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंजूरी दे दी है।
इस कोरोना संक्रण के कारण शिक्षा व्यवस्था अपनी सबसे नीचले स्थर पर है। इस काल ने सबसे ज्यादा प्रभावित शिक्षा क्षेत्र किया है। शिक्षा लगभग शून्य है। ऑनलाइन से बच्चों के आँखो पर काफी दुषप्रभाव पड़ रहा है। बच्चों में मानसिक बिमारी के आंकड़े बढ़ रहे है।
खैर अभिवावकों के लिए एक अच्छी खबर है कि उत्तर प्रदेश सरकार नें लम्बे समय से बंद चल रहे स्कूल और साथ में अन्य शैक्षिण संस्थानो को खोलने के लिए निर्णय लिया है।
17 अगस्त से राज्य सरकार ने 9वीं से 12वीं तक स्कूल को खोल दिया है। जिसमें कोरोना प्रोटोकॉल को सख्ती से पालन करने को कहा है। जिसमें स्कूल केवल पाँच दिन ही खुलेगें। स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। तो वहीं 6वीं से 8वीं तक के स्कूल 23 अगस्त से इसके साथ ही 1 सितम्बर से 1 से 5वीं तक के स्कूल को खोलने को लेकर राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंजूरी दे दी है।
मंसूर आलम




















