• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Saturday, September 19, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
भारत

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: निर्धन कन्याओं के पीले हुए हाथ, सरकार ने बसाया घर; सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
February 10, 2026
in भारत
5.3k 222
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

बेमेतरा/एमसीबी/सूरजपुर/कबीरधाम : छ्त्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने बड़े पैमाने में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का आयोजन किया.सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिलों में नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी हैं.प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम हुए.

यें भीपढ़ें :-

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को लेकर आई अहम जानकारी

MP News: मध्य प्रदेश में घटे मतदाता, 2 मंत्रियों को छोड़ सभी सीटों पर कम हुए वोटर, 5.39 करोड़ बचा वोट बैंक

Jammu Kashmir Encounter: किश्तवाड़ में सेना का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, 2 घायल

बेमेतरा में 143 जोड़ों का विवाह संपन्न

143 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक दयाल दास बघेल शामिल हुए. जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया है.

शासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों की बदौलत आज 143 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ है उन्होंने कहा कि मैं नव दाम्पत्य में बंधने वाले वर वधु को बधाई देता हूं-दीपेश साहू, बीजेपी विधायक

जो गरीब लोग हैं उनके माता-पिता के चेहरे पर यह चिंता की लकीर रहती है कि उनके बच्चे बड़े हो गए और विवाह नहीं हुआ. ऐसे ही लोगों के लिए शासन ने ये योजना लाई है जिससे उन्हें लाभान्वित किया जा सके- दयालदास बघेल, कैबिनेट मंत्री

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में 189 जोड़ों का विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत खड़गवां विकासखंड के चनवारीडांड स्थित मां महामाया धाम में 189 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ.समारोह में सभी 189 वर-वधु जोड़ों का विवाह पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार एवं रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया. पूरे परिसर में मंगल गीत, शहनाई की धुन और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला. मां महामाया के पावन धाम में सामूहिक विवाह का दृश्य श्रद्धा और सौहार्द का प्रतीक बना रहा. इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है. इस वर्ष योजना में विवाह की संख्या पर कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवार इसका लाभ ले सकें. जिन पात्र बेटा-बेटियों का विवाह होना है, वे महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं- श्यामबिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री

डिप्टी सीएम ने नवविवाहित जोड़ों को दिया चेक

कबीरधाम में 272 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया गया.मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. शहर के सरदार पटेल मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़े. उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुख, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा है, जिससे बेटियों के विवाह में परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है.कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंच से नवदंपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया.

सूरजपुर में सामूहिक विवाह में बदइंतजामी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सूरजपुर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. स्थानीय अग्रसेन भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से आए 250 जोड़ों का विवाह मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर अपने नए दांपत्य जीवन की शुरुआत की.लेकिन इस कार्यक्रम में कई तरह की कमियां थी,जिसे देखकर बीजेपी विधायक ने अपनी नाराजगी व्यक्त की.

कार्यक्रम में बदइंतजामी देखकर भड़के विधायक

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक भूलन सिंह मरावी ने अव्यवस्थाओं को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि शादी तो सफलतापूर्वक संपन्न हुई, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आई है. विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर से बात की जाएगी और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.आपको बता दें कि आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं.

क्या है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ?

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक स्वरूप देने के उद्देश्य से राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है.इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजित कर न केवल विवाह की परंपराओं को सरल बनाया जा रहा है, बल्कि सामाजिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है.वहीं इस योजना के तहत 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है.जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रत्येक नवदंपति को शासन 35000 की प्रोत्साहन राशि का चेक और 15000 मूल्य के श्रृंगार एवं गृहस्थी सामग्री उपहार स्वरूप देता है.

Send
Share1874
Tweet1171
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

भारत

Railway News: त्योहारों पर यात्रियों को राहत, आगरा कैंट से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; जयपुर-जोधपुर का सफर होगा आसान

September 19, 2026
5.9k
भारत

Greater Noida Accident: तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, चालक फरार; वीडियो वायरल

September 19, 2026
5.9k
भारत

IIT Roorkee Convocation: NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे शामिल, 2 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री

September 19, 2026
5.9k
भारत

Rozgar Mela: PM मोदी आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 45 जगहों पर होगा कार्यक्रम

September 19, 2026
5.9k
भारत

Zubeen Garg Death Anniversary: पहली बरसी पर उमड़ा फैंस का सैलाब, सोनापुर में दी गई श्रद्धांजलि

September 19, 2026
5.9k
भारत

Agra News: आगरा-ग्वालियर रोड की हरित पट्टी पर अतिक्रमण का मामला, NGT ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस

September 19, 2026
5.9k
भारत

Punjab Election 2027: AAP आज लुधियाना से शुरू करेगी चुनावी अभियान, 2.68 लाख कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे

September 19, 2026
5.9k
खेल

Hockey News: पूर्व कप्तान जगबीर सिंह बने NADA अपीलीय पैनल के सदस्य, डोपिंग के खिलाफ निभाएंगे अहम भूमिका

September 19, 2026
5.9k
भारत

Lucknow-Kanpur Expressway: भारी वाहनों की नो एंट्री फिलहाल जारी, IIT खड़गपुर की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

September 19, 2026
5.9k
भारत

होर्मुज संकट पर भारत की दो टूक, P. हरीश बोले- व्यापारिक जहाजों को भू-राजनीतिक तनाव का निशाना न बनाया जाए

September 19, 2026
5.9k
खेल

Asian Games 2026: 11 हजार खिलाड़ी, 45 देश और 43 खेलों में मुकाबला; भारत उतारेगा 501 खिलाड़ियों का दल

September 19, 2026
5.9k
भारत

IIT Bombay में BTech छात्र की मौत, परीक्षा में मोबाइल इस्तेमाल के बाद कार्रवाई की बात; छात्रों का प्रदर्शन

September 19, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, समाजसेवा से विज्ञान तक 50 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन

August 24, 2026

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

Rahul Gandhi Indore Visit: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा और रोजगार पर होगी चर्चा

September 19, 2026

Railway News: त्योहारों पर यात्रियों को राहत, आगरा कैंट से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; जयपुर-जोधपुर का सफर होगा आसान

September 19, 2026

Greater Noida Accident: तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को मारी टक्कर, चालक फरार; वीडियो वायरल

September 19, 2026

IIT Roorkee Convocation: NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे शामिल, 2 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री

September 19, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10702 shares
    Share
    4281
    Tweet 2676
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7077 shares
    Share
    2831
    Tweet 1769
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5617 shares
    Share
    2247
    Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

Rahul Gandhi Indore Visit: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा और रोजगार पर होगी चर्चा

September 19, 2026

Railway News: त्योहारों पर यात्रियों को राहत, आगरा कैंट से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; जयपुर-जोधपुर का सफर होगा आसान

September 19, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.