बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार वालों को तत्काल 4-4 लाख रूपये देने की घोषणा की।
सत्यम् लाइव 30 अप्रैल, 20202 दिल्ली।। सौर कोरोना के बारे में रोचक जानकारी मै पहले ही बता चुका हूॅ भारतीय शास्त्रों में चैत्र मास में, नीम का जो महत्व बताया है उससे तो यही लगता है कि इस काल में कोई संक्रमण काल का प्रवेश नहीं हो सकता उस पर भी जब सूर्य देव उत्तरायण में हों। भारतीय मानस से दूर अब प्रकृति भी पिछले दो माह से अपना रंग बदलती हुई नजर आ रही है अब स्थिति यहाॅॅॅ तक पहुॅच चुकी है कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई स्थानों तक बारिश पहुॅच चुकी है और वो भी साधारण बारिश होकर रूक जाये तब भी ठीक है अब तक लगभग 50 से ऊपर लोगों की मौत बिजली और ओले गिरने से हो चुकी है। अब आपदा विभाग ने जो पुष्टि की है उसमें लगभग 14 लोग मर चुके हैं अब इस आपदा ने ऐसा रूप रख लिया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार वालों को तत्काल 4-4 लाख रूपये देने की घोषणा की। आपदा प्रबंधन विभाग ने अपनी सूची में पटना के 3, गया के 2, जहानाबाद के 2, शेखपुरा में 1 तथा जमुई में 1, अरवल में 1, कटिहार में 2 और नालंदा में 1 की मौतकी मौत बिजली गिरने से हुई है साथ नालंदा में 1, जहानाबाद और शेखपुरा में 1-1 व्यक्ति बिजली गिरने से घायल भी हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक 13 मरे, बहुत बडे क्षेत्र की फसल सड सकती है –
मैं बार-बार यही कहूॅगा कि ये नोवेल कोरोना नाम की आपदा को, स्वयं भारतीयों ने निमंंत्रण दिया है और सौर कोरोना ने वैशाख के माह से ही अपने कदम पीछे हटाना प्रारम्भ कर दिया है। सन्तुलित बारिश वाले पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में भी बारिश का कहर कम नहीं हो रहा है पिछले 9 दिनों केे अन्दर लगभग 13 लोगों की मौत हो चुकी है। यहॉ भी मंगलवार को हुए वज्रपात से बिजली की आपूर्ति ठप है और गेहूॅ की फसल के साथ सरसौ सहित विभिन्न प्रकार की सब्जी समाप्त हो चुकी हैंं। मंगलवार को लखनऊ, अवध सहित कई जिलों में आंधी-पानी ने कहर बरपाया। सीतापुर जिले में 5, अयोध्या में 1, लखीमपुर में 1 और अंबेडकरनगर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले ही झारखंड 12, मध्य प्रदेश 50 से अधिक तथा छत्तीसगढ में 4 से अधिक लोगों की जान गयी है तथा भारी नुकसान हो चुका है। राजस्थान में भी 7 से अधिक लोगो की मौत की खबर आ रही है तथा 24 से ज्यादा अब तक घायल हैं।
उपसम्पादक सुनील शुक्ल





















