सत्यम् लाइव, 2 सितम्बर 2021, दिल्ली।। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के महराजगंज क्षेत्र के मितांवा गांव निवासी पाल 65 वर्षीय जगन्नाथ की कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही वैक्सीन लगवाने के लिये जो व्यक्ति लाइन में खडे थे वो लाइन छोड़कर बाहर हो गये। महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद हुई मौत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मृतक जगन्नाथ की पत्नी विमला देवी बाइक बताया कि डॉक्टर ने उन्हें आधे घंटे तक यही रूकने को कहा था इस कारण से हम दोनों अस्पताल परिसर में हनुमान मंदिर के पास पेड़ की छांव में बैठे थे। करीब आधे घंटे बाद उन्हें चक्कर महसूस हुआ इसकी शिकायत चिकित्सक से की गई। जब तक डॉक्टर उनके पास पहुंचते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के चचेरे भाई उमानाथ ने बताया कि जगन्नाथ पूरी तरह स्वस्थ थे और खुद ही साइकिल चलाकर वैक्सीन लगवाने आए थे। मौत के बाद स्वास्थ्य टीम द्वारा स्थानीय थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉण् एस.सी. वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल का आदेश दिया।
डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ, जौनपुर ने बताया ‘‘वैक्सीन का रिएक्शन आधे घंटे के अंदर हो जाता है। बुजुर्ग आधे घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में ही थे। इसके बाद वे दर्शन हेतु मन्दिर गये। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।.’’
सुनील शुक्ल