सत्यम् लाइव 6 जून 2020, दिल्ली।। देश की राजधानी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढतें हुए केस को देखकर लोग फिर से लॉकडाउन की अटकलें लगाने लगे थे। कुछ दिन से सोशल मीडिया और चैटिंग ऐप्स पर फर्जी मैसेजेस की भरमार हो चली थी। कुछ में दिल्ली-एनसीआर के भीतर पहले 15 जून से अब 18 जून से सख्त लॉकडाउन की बात कही गई थी। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति साफ की है। उन्होंने सारी अटकलों को विराम देते हुए कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है।
उपसम्पादक सुनील शुुक्ल





















