सत्यम् लाइव, 25 अगस्त 2021, दिल्ली।। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीजिकरण की राह पर चलते हुए मोदी सरकार पर हमला कर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘‘देश में 70 साल में जो भी पूंजी बनी, मोदी सरकार ने उसे बेचने का फैसला किया है। रेलवे को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री सब कुछ बेच रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि रेलवे देश की रीढ़ है। गरीब आदमी एक शहर से दूसरे शहर रेल के बिना सफर नहीं कर सकता है। लेकिन मोदी सरकार 1.50 लाख करोड़ रुपए में रेलवे के 400 स्टेशन, 150 ट्रेनें और रेलवे ट्रैक बेच रही है। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों को अगाह करते हुए कहा कि अगर रेलवे का प्राइवेटाइजेशन होगा तो आपके रोजगार पर भी खतरा होगा।
मोदी सरकार 1.6 लाख करोड़ रुपए का 26,700 किलोमीटर नेशनल हाई.वे, 42,300 पावर ट्रांसमिशन, 8 हजार किलोमीटर की गेल की पाइप लाइन, 4 हजार किलोमीटर की पेट्रोलियम पाइपलाइन, 2.86 लाख करोड़ की केबल कनेक्टिविटी और 29 हजार करोड़ रुपए की वेयरहाउसिंग तथा माइनिंग, 25 एयरपोर्ट, 9 पोर्ट और 31 प्रोजेक्ट्स भी बेच रही है। नेशनल स्टेडियम को बेचने की तैयारी अभी चल रही है। जैसे-जैसे एकाधिकरण बढ़ेगा वैसे-वैसे रोजगार मिलने बंद हो जाएंगे।
सुनील शुक्ल





















