सत्यम् लाइव, 14 अगस्त 2021, दिल्ली।। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम 7.00 बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा । राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जायेगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा।
सुनील शुक्ल





















