सत्यम् लाइव, 8 मई 2020 दिल्ली।। देश के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि स्कूलों और काॅलेजो को अगस्त 2020 के बाद फिर से खोला जाएगा। संभवतः 15 अगस्त के बाद शैक्षणिक संस्थान खुल जाएंगेे। पोखरियाल ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘ 15 अगस्त तक सभी परीक्षओं के परिणाम घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं। उसके बाद ही स्कूलों को खोला जा सकता है। वहीं कुछ दिन पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि हमने पहले भी चुनौतियों का सामना किया है। इस बार पूरी दुनिया एक साथ इस चुनौतियों का सामना कर रही हैं। जल्द ही हम कोरोना के साथ रहना सिखेगंे। धीरे-धीरे स्कूल भी खुलेंगे। अब हमें जरूरत है कि शिक्षा संबधी नए विचारों पर काम करें। क्योंकि लम्बे समय से एक किस्म का पैटर्न चल रहा है। अब हमें नए सिरे से विचार करने कि जरूरत है। मार्च में लाॅकडाउन लागू होने के बाद से स्कूल-काॅलेज बंद कर दिए गए। उनमें परीक्षाएं भी रोक दी गई। बोर्ड की बाकी परीक्षाएं जुलाई में कराई जाएंगी।
पत्रकार मंसूर आलम
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.