सत्यम् लाइव, 31 जनवरी 2021, दिल्ली।। 26 जनवरी 2021 को गणतन्त्र दिवस पर स्व. मोती सिंह स्पोर्ट काॅलेज सोहरौना, कुशीनगर में खेल प्रतियोगिता तथा स्वास्थ चिकित्सा का आयोजन किया।

झण्डा रोहण के साथ ही, इस आयोजन में, स्पोर्ट काॅलेज की डायरेक्टर श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं श्री रणजीत सिंह जी ने समस्त अतिथिगण से अपने काॅलेज के बच्चों एवं उनके माता-पिता सहित समस्त ग्राम वासियों को खेल-कूद के साथ, स्वास्थ कथा का भी ज्ञान दिलवाया।

छोटे-छोटे बच्चों ने अपने शिक्षक से एक तरफ तो अपने कौशल क्षमता से, पुरूस्कार स्वरूप में, इनाम जीता तो दूसरी तरफ भारतीय चिकित्सा में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से बच्चों को परिचय कराया गया। एक तरफ जहाँ बच्चें अपनी प्रतिभा से अपने शरीर में फुर्ती ला रहे थे

वहीं दूसरी तरफ अपने शरीर को स्वस्थ रखने की कला डाॅ. सुभाष कुमार सिंह जी द्वारा सीख रखे थे, साथ ही डाॅ. सुभाष कुमार सिंह जी ने ‘‘पूर्वांचल प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षण संस्थान’’ गोरखपुर पर मार्च के प्रारम्भ में ही, एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन कराने का वादा किया।

होने वाले इस कार्यक्रम में संगीत के रंगारंग कार्यक्रम सहित, शिक्षा में वैदिक गणित, आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा पर एक विशेष कार्यक्रम रखने का वादा किया। स्वदेशी उत्पाद को अपनाने के लिये श्री अनुज पाण्डे ने समस्त कुशीनगर वासियों से अनुरोध करते हुए, भारतीय अर्थव्यवस्था की उपयोगिता समझायी।

साथ ही, सभा में उपस्थित श्री सुनील शुक्ल, श्री पियुष त्रिपाठी, श्री रवि शुक्ल, श्रीमती पूनम सिंह एवं श्रीमती पूनम शुक्ल ने भी भारतीय संस्कृति और सभ्यता का परिचय कराते हुए, बच्चों के खेल का आनन्द उठाया। खेल के उपरान्त सभी बच्चों को पुरूस्कार स्वरूप उत्साहित किया गया।
…….. मंसूर आलम
Discover more from Satyam Live
Subscribe to get the latest posts sent to your email.