सत्यम् लाइव, 30 अगस्त 2021 पश्चिमी बंगाल।। पश्चिम बंगाल में तबादले का विरोध जताते हुए पांच शिक्षिकाओं ने राज्य के शिक्षा विभाग के कार्यालय विकास भवन के सामने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शिक्षकों के एकमंच संगठन के बैनर तले ये शिक्षिकाएं मंगलवार दोपहर को तबादले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। बीजेपी के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता सरकार पर हमला बोला है और इसकी तुलना तालिबान से की है
मुर्शिदाबाद के भगवानगोला की शिक्षिका फाजिला का तबादला दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद शिक्षक का तबादला जलपाईगुड़ी, ज्योत्सना टुडू को मेदिनीपुर से जलपाईगुड़ी तथा शिखा दास का तबादला पूर्वी मिदनापुर से दक्षिण दिनाजपुर कर दिया गया है। पुतुल मंडल नाम के शिक्षक को दक्षिण 24 परगना से कूचबिहार स्थानांतरित किया गया है। शिक्षकों का कहना है कि पेशेवर शिक्षकों का यह तबादला अनैतिक है।
मंसूर आलम





















