वृंदावन में संत समाज ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय योगी जी से मांग की है कि मुस्लिम युवकों को महिला ब्यूटी पार्लर में नहीं घुसने देना चाहिए, क्योंकि यह लोग महिलाओं को स्पर्श करते हैं और लव जिहाद की घटना को बढ़ावा देते हैं। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्यवादी पंडित दिनेश फलाहारी ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता नीरज दुबे से कहा कि हमने योगी जी से प्रार्थना की है कि मुस्लिम युवकों की महिला ब्यूटी पार्लर में एंट्री बंद होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि मुस्लिम युवक महिला ब्यूटी पार्लर में नौकरी करते हैं, हेयर कटिंग का काम करते हैं, उसके बाद महिलाओं को स्पर्श करते हैं और उनको अपने प्रेम जाल में फंसा कर लव जिहाद की घटना को अंजाम देते हैं और हिन्दू लड़की से कोर्ट मैरिज करके उनको अन्य शहर में भगा ले जाते हैं, उसके बाद हिन्दू लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं। दिनेश फलाहारी ने बताया कि इसके लिए मुस्लिम युवकों को मुस्लिम संघठनों से भरपूर रूपये मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे ब्यूटी पार्लर संचालकों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए जो मुस्लिम युवकों को अपने ब्यूटी पार्लर में आने की अनुमति देते हैं। इस तरह की घटनाएं संपूर्ण भारतवर्ष में हो रही हैं। राम की दासी युगेश्वरी देवी जी ने कहा कि मुस्लिम युवकों का महिला ब्यूटी पार्लर में क्या काम, मुस्लिम लड़के पहले स्कूलों के आसपास खड़े होते थे लेकिन योगी जी के अधिकारियों ने शक्ति दिखाई तब यह लोग स्थान बदल कर अब ब्यूटी पार्लर और फिटनेस सेंटर्स में लव जिहाद की घटना को अंजाम देते हैं।
महामंडलेश्वर राम दास जी महाराज ने कहा कि श्रृंगार इतना जरूरी है तो केवल सनातनी हिंदुओं से ही श्रृंगार करवाएं। महामंडलेश्वर डॉक्टर सत्यमित्रा नन्द ने कहा कि सभी ब्यूटी पार्लर की जांच होनी चाहिए और जांच होने पर यदि मुस्लिम युवक पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
नीरज दुबे (वरिष्ठ संवाददाता)





















