सत्यम् लाइव, 21 मई 2021, दिल्ली।। तोकतेे चक्रवात का संकट अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है मौसम विभाग के अनुसार यास चक्रवात 26-27 मई तक बंगाल की खाडी से टकरा जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर बिहार के दक्षिण-पूर्वी हिस्से पर भी पडेगा। अभी तक इसकी गति का पूरा आकलन नहीं हो पाया है परन्तु ओडिशा के करीब होने का असर भी बताया जा रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार में बारिश सिलसिला अभी तोकते चक्रवात का ही जारी है पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने दरभंगा, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, अरवल और जहानाबाद में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
अभी तक बिहार के मौसम विभाग ने तेज बारिश केे अनुमान के साथ हवा की तीव्रता 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सही आकलन दो दिन के अन्दर लगा लिया जायेगा परन्तु इतना अवश्य अनुमान लगाया जा सकता है कि यास चक्रवात भी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित दिल्ली, हरियाणा पर भी अपना असर दिखायेगा। साथ ये भी कहा जा सकता है कि मई माह में अधिक बारिश का रिकार्ड भी हो सकता है।
सुनील शुक्ल





















