सत्यम् लाइव, 3 अगस्त 2021, दिल्ली।। भारतीय पुरुष हॉकी टीम स्वर्ण पदक जीतने का सपना मंगलवार को विश्व चैंपियन बेल्जियम के हाथों सेमीफाइनल में 2-5 से करारी हार के साथ टूट गया लेकिन टोक्यो खेलों में टीम अब भी कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई है। भारतीय टीम एक समय बढ़त पर थी लेकिन अंतिम 11 मिनट में तीन गोल गंवाने और एलेक्जेंडर हैंड्रिक्स (19वें, 49वें और 53वें मिनट) की हैट्रिक उस पर भारी पड़ गई। विश्व चैंपियन बेल्जियम की तरफ से हैंड्रिक्स के अलावा लोइक फैनी लयपर्ट (दूसरे) और जॉन जॉन डोहमेन (60वें मिनट) ने भी गोल किए। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने सातवें और मनदीप सिंह ने आठवें मिनट में गोल दागे।
सुनील शुक्ल





















