• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Sunday, October 25, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
उत्तराखंड

अपराधी को क्षमा के लिये सबरीना की पहल

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
April 26, 2018
in उत्तराखंड
5.5k 56
A A
0
अपराधी को क्षमा के लिये सबरीना की पहल
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram
क्षमा लेना और देना भारतीय संस्कृति की स्वस्थ परम्परा है। इसी माटी में ऐसे उदाहरण देखने को मिलते हैं जब किसी अपने या परिजन के हत्यारे को भी माफ कर दिया जाता है। ये बड़े दिल वाले और उनसेे जुड़ी बड़ी बातें सुनना और देखना सुखद आश्चर्य का सबब है। ऐसा ही एक अनुकरणीय एवं प्रेरक उदाहरण सामने आया है सबरीना लाल का। वे प्रसिद्ध मॉडल जेसिका लाल की बहन है। जिनकी 19 वर्ष पूर्व मनु शर्मा ने निर्मम हत्या कर दी थी। सबरीना आज उसी को क्षमा करने की बात कर रही हैं। इस तरह का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिये सचमुच बहुत बड़ा दिल चाहिए। वे क्षमा करने की सिर्फ बात ही नहीं कर रही हैं, बल्कि उन्होंने इस बाबत दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधिकारियों को एक चिट्ठी भी लिखी है कि अगर मनु शर्मा को रिहा कर दिया जाता है, तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं होगा। यह क्षमा का एक आदर्श उदाहरण है।
क्षमा मांगने वाला अपनी कृत भूलों को स्वीकृति देता है। भविष्य में पुनः न दोहराने का संकल्प लेता है। यह उपक्रम व्यक्ति के अहं को झुकाकर उसे ऊंचा उठा देता है, अपराध मुक्त जीवन की ओर अग्रसर कर देता है। लेकिन सबरीना ने अपने मन की आवाज को सुनकर बिना मांगे क्षमा देने की मिसाल कायम की है। उसने आग्रहमुक्त होकर उदारता के साथ बिना किसी स्पष्टीकरण के सभी निमित्तों को सहते हुए मृत्यु-दंड के मुहाने पर खड़े अपराधी को क्षमा करके मानवीयता का उदाहरण रखा है। उसका यह निर्णय उसकी विवेकशीलता, पवित्रता, गंभीरता और क्षमाशीलता का प्रतीक बना है। ऐसा व्यक्ति किसी को मिटाता नहीं, सुधरने का मौका देता है। जबकि मनु शर्मा ने उनके पूरे परिवार को तबाह कर दिया था, लेकिन सबरीना का मानना है कि अब अच्छा यही है कि इन सबको भूलकर आगे बढ़ा जाए। निस्संदेह, सबरीना की यह सोच तारीफ के काबिल है। ऐसा नहीं है कि उनको वह कठिन दौर याद नहीं होगा, जो जेसिका की हत्या के बाद कहर बनकर उनके परिवार पर टूटा था। एक बड़े राजनीतिक और उद्योगपति परिवार के बिगड़ैल लड़के को सजा दिलवाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, यह सब भी सबरीना को अच्छी तरह याद होगा। निचली अदालत ने तो मनु शर्मा को तकरीबन रिहा ही कर दिया था। बाद में किसी तरह उसे शीर्ष अदालत से सजा दिलाई जा सकी।

 

अपराध तय हो जाने एवं सजा भी सुना देने के बाद क्षमा की बात होना- क्षमा का वास्तविक हार्द उद्घाटित करता है। क्योंकि उस परिवेश और परिस्थिति में क्षमा का उदाहरण कभी नहीं विकसित हो सकता जहां स्वार्थों एवं संकीर्णता की दीवारें समझ से भी ज्यादा ऊंची उठ जाएं। विश्वास संदेहों के घेरे में घुटकर रह जाए। समन्वय और समझौते के बीच अहं आकर खड़ा हो जाए, क्योंकि अहं की उपस्थिति में आग्रह की पकड़ ढीली नहीं होती और बिना आग्रह टूटे क्षमा तक पहुंचा नहीं जा सकता। लेकिन सबरीना ने सारी सच्चाइयों के बावजूद अपनी बहन के हत्यारे को क्षमा करके एक नयी सोच को पल्लवित होने का अवसर दिया है। जबकि मनु शर्मा अभी भी सुधरने की तैयारी में नहीं दिखाई दे रहा है। गत एक दशक का उसका आचरण अभी भी विववादास्पद है। जब-जब वह पेरोल पर बाहर निकला तो रिहाई के दौरान भी वह कई बार विवादों में रहा। एक बार मां की बीमारी के नाम पर पेरोल पर आया, तब भी वह एक नाइट क्लब में घूम रहा था, जबकि उसकी मां एक सम्मेलन में भाग ले रही थीं। एक पेरोल के दौरान उसने किसी पब में हंगामा ही बरपा दिया था। एक बार तो उसकी एक पेरोल की सिफारिश के लिए दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को शर्मिन्दगी झेलनी पड़ी थी। और भी किस्से चर्चित रहे हैं। इन सब घटनाक्रम की जानकारी सबरीना को पता न हो, ऐसा नहीं हो सकता, फिर भी अगर वह सब कुछ भूलकर मनु शर्मा को माफ करने की बात करती हैं, तो उनकी तारीफ होनी चाहिए। हालांकि उनकी चिट्ठी का इसके अलावा कोई बड़ा अर्थ नहीं है। भारत की न्याय व्यवस्था में पीड़ित या पीड़ित के परिवार वालों के पास अपराधी को माफ करने का कोई अधिकार नहीं होता। यह अधिकार सिर्फ सरकार के पास होता है। और वहां भी माफी की बाकायदा एक प्रक्रिया है। लेकिन इस इस दिशा में अग्रसर होने की भूमिका तैयार करना भी आदर्श की स्थिति है।

 

सबरीना ने यह चिट्ठी उस वक्त लिखी है, जब तिहाड़ जेल से 90 कैदियों की रिहाई पर विचार चल रहा है। इनमें से ज्यादातर कैदी वे हैं, जिन्होंने लंबा समय जेल में गुजार लिया है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिनके ‘आचरण’ के कारण उनकी रिहाई की सिफारिश की गई है। इस सूची में दिल्ली के तंदूर कांड के अभियुक्त सुशील शर्मा का नाम भी है। सुशील शर्मा ने अपनी पत्नी नैना साहनी को न सिर्फ गोली मारी थी, बल्कि उनके शरीर को एक होटल के तंदूर में जला दिया था। इन दो नामों से यह सूची विवादों में आ गई है।

 

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

Patanjali Emergency Hospital: अब हरिद्वार में मिलेगी वर्ल्ड क्लास इमरजेंसी सेवा; हार्ट-ब्रेन सर्जरी और डायलिसिस की सुविधा शुरू

Chardham Yatra 2026: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका! अब मुफ्त नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, पहली बार लगेगी फीस

बात सबरीना की नहीं है, बात कानून की भी नहीं है, यहां बात भारतीय संस्कृति के मूल्यों की है। सबरीना के क्षमा करने से मनु की सजा पर कोई फर्क पडे़गा या नहीं, लेकिन दुनिया में भारतीय संस्कृति और उसके उच्च मूल्य मानकों का सम्मान जरूर होगा। हमें एक सन्देश जरूर मिलेगा कि यदि हमारे व्यवहार से औरों को कुछ कष्ट होता है तो उसके लिए विनम्रतापूर्वक क्षमायाचना कर लेनी चाहिए। यदि हम दूसरों को क्षमा नहीं कर सकते तो परमात्मा कैसे हमारी अनंत भूलों, पापों को माफ करेगा। यह मान के चलिये कि मनुष्य गलतियों का पुतला है। फिर भी दूसरों की त्रुटियां क्षम्य है, लेकिन अपनी स्वयं की गलती के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। अपने सभी कर्मों को भगवान को समर्पित कर अपनी गलती के लिए सदैव सजग व जागरूक रहना चाहिए। यही गुणों को जीवन में विकसित करने का रास्ता है। गौतम बुद्ध ने प्रेरक कहा है कि पुष्प की सुगंध वायु के विपरीत कभी नहीं जाती लेकिन मानव के सद्गुण की महक सब ओर फैलती है। ईसा ने अपने हत्यारों के लिए भी प्रभु से प्रार्थना की कि प्रभु इन्हें क्षमा करना, इन्हें नहीं पता कि ये क्या कर रहे हैं। ऐसा कर उन्होंने परार्थ-चेतना यानी परोपकार का संदेश दिया। इन आदर्श एवं प्रेरक उदाहरणों से वातावरण को सुवासित करना- वर्तमान की बड़ी जरूरत है, इसी से कानून के मन्दिरों पर बढ़ते बोझ को कुछ कम किया जा सकता है।

 

सह-जीवन एवं आपसी संबंधों की सुरक्षा में आवश्यक है सहिष्णुता। प्रतिकूल वस्तु, व्यक्ति, वातावरण या विचार के प्रति प्रतिक्रिया न करना। जो सहना नहीं जानता वह कलह, विवाद, निरर्थक तर्कों में उलझकर सुख और आनंद की पकड़ ढीली कर देता है। सच तो यह है कि दुश्मन से भी ज्यादा दोस्त को सहना जरूरी है, क्योंकि अपनों के बीच टूटता विश्वास, उठता विरोध, पनपता मनभेद ज्यादा घातक होता है। इसलिए अपराध एवं बुराइयों पर नियंत्रण महत्वपूर्ण प्रयोग है-गलती बताओ, पर छिद्रान्वेषी बनकर नहीं, हितैषी बनकर। अंतिम क्षण तक व्यक्ति को सुधरने का मौका दो, उसे टूटने मत दो, क्योंकि बदलना धर्म का शाश्वत सत्य है। मार्टिन लूथर किंग, जूनियर ने बहुत सटीक कहा है कि हमारे जीवन का उस दिन अंत होना शुरू हो जाता है जिस दिन हम उन विषयों के बारे में चुप रहना शुरू कर देते हैं जो मायने रखते हैं। इसलिये अपराधी से ज्यादा जरूरी है अपराध को समाप्त करने की स्थितियां खड़ी करना। इसके लिये सबरीना एक नयी सुबह लेकर आयी है।
प्रेषक

 

(ललित गर्ग)
60, मौसम विहार, तीसरा माला, डीएवी स्कूल के पास, दिल्ली-110051
फोनः 22727486, 9811051133

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट'
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण
उत्तराखंड

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण

February 17, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

October 3, 2026
खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 25, 2026
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

October 23, 2026
दिल्ली-NCR में प्रदूषण की चिंता के बीच DMRC चलाएगी 20 अतिरिक्त मेट्रो फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की चिंता के बीच DMRC चलाएगी 20 अतिरिक्त मेट्रो फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

October 22, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10922 shares
    Share
    4369
    Tweet 2731
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7190 shares
    Share
    2876
    Tweet 1798
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5716 shares
    Share
    2286
    Tweet 1429
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5498 shares
    Share
    2199
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 25, 2026
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.