• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Tuesday, November 10, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
उत्तराखंड

काम करके काम का श्रेय लेना गलत कैसे?

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
June 16, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
काम करके काम का श्रेय लेना गलत कैसे?
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

पांच सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले की जांच से उत्‍तराखण्‍ड सरकार का इंकार

राहुल की खाट पंचायत हुई रद्द, रोड शो करेंगे

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी, ईद की बधाई।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे चिलचिलाती धूप में रोड शो के साथ लोकार्पण किया जाना स्वागतयोग्य है। इससे दिल्ली और एनसीआर की अनेक ज्वलंत समस्याओं का समाधान हो सकेगा, विशेषतः प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी एवं यातायात सुगम होगा। इन एक्स्प्रेस वे के बन जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक फायदा होगा। जिन मुद्दों को उठाकर आप सरकार दिल्ली की जनता की सहानुभूति तो जुटाती रही, पर समाधान की बजाय जनता की परेशानियां बढ़ाती रही, उन जटिल से जटिल होती परिस्थितियों में मोदी सरकार ने समाधान की रोशनी दी है। आज जो देश की, समाज की स्थिति है, राष्ट्रीय एकता दिन-प्रतिदिन बिखराव की ओर है, भाईचारे की सद्भावना में ज़हर घोला जा रहा है, विकास को अवरुद्ध कर दिया गया है तब मोदी के प्रयासों को मान्यता दी गई है एवं इन प्रयासों की और अधिक आवश्यकता महसूस की गई है।
उपनिषदों में कहा गया है कि ”सभी मनुष्य सुखी हों, सभी भय मुक्त हों, सभी एक दूसरे को भाई समान समझें।“ यही मोदीजी कहते हैं, यही उनका मिशन है। इतिहास अक्सर किसी आदमी से ऐसा काम करवा देता है, जिसकी उम्मीद नहीं होती। और जब राष्ट्र की आवश्यकता का प्रतीक कोई आदमी बनता है तब कोई भी वाद क्यों न हो, उसका कद व्यक्ति से बड़ा नहीं होता। नरेन्द्र मोदी एक राजनीतिज्ञ की ही नहीं, एक विकास पुरुष की ही नहीं, एक राष्ट्र निर्माता की समझ रखते हैं। राजनीतिक कौशल की गंगा और पराक्रम की जमुना उनमें साथ-साथ बहती है। मोदी ने इस युग को वह दिया जिसकी उसे जरूरत है, वह नहीं जिसकी कि वह प्रशंसा करे।
इन परियोजनाओं का समय से पहले पूरा कर लिया जाना निश्चित ही सुखद है। क्योंकि यह सुखद इसलिये भी है कि दिल्ली की जनता के लिये यातायात जाम और वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से दो-चार होना अपनी चरम पराकाष्ठा पर पहुंच चुका था। दिल्ली के लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता कि उन्हें समय से पहले ही इन समस्याओं से कुछ हद तक राहत अवश्य मिल सकेगी। लेकिन दूसरी ओर, ये निराशाजनक ही है कि दिल्ली सरकार की परियोजनाओं के मामले में स्थिति बिलकुल उलट है। यातायात जाम और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने को लेकर प्रस्तावित दिल्ली सरकार की योजनाएं करीब-करीब ठप्प पड़ी ही नजर आती हैं। दिल्ली में जगह-जगह गन्दगी का साम्राज्य होना, सड़कों की दुर्दशा एवं जर्जर होना, दिल्ली सरकार की नाकामी को उजागर करती है। बावजूद आप अपनी नाकामी के मोदी सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगाती रही है। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। आसपास घटने वाली हर घटना को वह गुण-दोष के आधार पर परखकर, समीक्षा कर, प्रतिक्रिया ज़ाहिर कर देती है। अधिकांशतः ये प्रतिक्रियाएं राष्ट्रभर में एक-सी होती हैं और यही उनके सही होने का माप है।
इन बहुआयामी परियोजनाओं का जिस तरह से लोकार्पण हुआ है, उसे भले ही भाजपा के आम चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू करने के रूप में देखा जाये। लेकिन इसका श्रेय भाजपा की वर्तमान सरकार की झेाली में ही जाता है। भाजपा द्वारा इस तरह आक्रामक ढंग से और रणनीतिक सूझ के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाना कोई गलत नहीं है। काम करके काम का श्रेय लेना गलत कैसे हो सकता है? दूसरा अपने पर हो रहे आक्रमणों एवं हमलों का जबाव देना भी अनैतिक नहीं है। पिछले दिनों जिस तरह कर्नाटक में विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई भाजपा यदि उसका इस रूप में सकारात्मक जबाव देती है तो यह एक स्वस्थ एवं आदर्श राजनीति ही कही जायेगी। हालांकि कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी, पर विपक्षी दलों की एकता की वजह से वह सरकार नहीं बना पाई। वहां पर मुख्यमंत्री पद के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस, सपा, बसपा आदि दलों के नेताओं ने शिरकत कर भाजपा को करारी हार देने की शपथ खाई थी। इन स्थितियों से भाजपा आंखमूंद कर कैसे बैठी रहती? कहीं न कहीं उसे लगने लगा है कि विपक्षी एकता बड़ी चुनौती बन सकती है। इसके अलावा, पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री की लोकप्रियता घटने का दुष्प्रचार किये जाने की घटनाएं भी बढ़ी थी, उससे भी भाजपा का आक्रामक होना स्वाभाविक है। इससे उबरने के लिए उसने विपक्षी दलों के भ्रष्टाचार और नाकामियों को उजागर करना और अपनी उपलब्धियों को गिनाना शुरू कर दिया है। इसे हम आम चुनावों से पहले स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरूआत कह सकते हंै, जबकि आज चुनाव लोकतंत्र का मखौल बन चुके हैं। चुनावों में वे तरीके अपनाएं जाते हैं जो लोकतंत्र के मूलभूत आदर्शों के प्रतिकूल पड़ते हैं। लेकिन जनता के हित के कार्यों को किस तरह अलोकतांत्रिक माना जा सकता है?
विपक्ष की बौखलाहट अवश्य इतनी दिशाहीन हो गयी है कि उसका कोई भी रास्ता निष्कंटक नहीं दिखाई देता। विपक्षी दलों एवं उनके नेताओं ने लोकतंत्र को अराजक चैराहे पर लाकर खड़ा कर दिया, उन्होंने निजी व दलों के स्वार्थों की पूर्ति को माध्यम बनाकर इसे बहुत कमजोर कर दिया है। आज ये दल, ये लोग इसे दलदल से निकालने की क्षमता खो बैठे हैं। यही कारण है कि जो जैसा चलता है- चलने दो, इस दूषित राजनीति खेल को खेलते हुए उन्होंने जन-समस्याओं को बढ़ने दिया है। आज दिल्ली की विकराल समस्याओ का कारण ये राजनीतिक दल ही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने पिछले दो दिनों में विपक्षी दलों को चुनावी राजनीति करने के मुद्दे पर भी बार-बार घेरा। लोेकतंत्रीय व्यवस्था में अब यह भी एक सच्चाई है, उससे मुंह नहीं फेरा जा सकता। पर जब सत्ता पक्ष चुनाव के मैदान में उतरता है, तो उसे अपने किए का हिसाब देना ही पड़ता है, सो प्रधानमंत्री ने अभी से देना शुरू कर दिया है। वे इसमें कितना खऱा उतरते हैं, यह भविष्य के गर्भ में है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के तीखे तेवर की वजह कैराना में होने वाले उपचुनाव को माना जा रहा है। गोरखपुर और फूलपुर में उपचुनाव हारने के बाद कैराना का चुनाव भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गया है। अगर गोरखपुर और फूलपुर के बाद भाजपा यह चुनाव भी हार जाती है तो इसका असर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर पड़ना निश्चित है। इसलिये भाजपा का इन उपचुनावों के लिये कमर कसना अनुचित नहीं है।
दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण और जाम की समस्या एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने पर जोर देते हैं। लिहाजा दिल्ली में मेट्रो और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस सेवा को सशक्त किया जाना किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन दिल्ली सरकार इसमें असफल रही है। उसे केंद्र की इन दो परियोजनाओं से सीख लेनी चाहिए और योजनाओं पर काम आगे बढ़ाने और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।
यह सही है कि जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ केन्द्र में भेजा था।  क्योंकि पिछली सरकारों की नाकामियों से उब कर और नरेन्द्र मोदी के विकास के सपनों से उत्साहित और प्रेरित होकर लोगों ने मोदी का हर स्थिति में साथ दिया है। सबका साथ सबका विकास के वादे के साथ सरकार ने जो योजनाएं बनाई, उससे लोगों में उम्मीद भी पैदा हुई। मोदी सरकार ने कुछ साहसिक फैसले भी किए। मगर उन सबका मिलाजुला ही असर हुआ। अब भी बहुत सारे मामलों में सरकार को लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरना चुनौती है। सत्तर साल की तुलना में चार वर्ष का विकास कार्य किसी भी रूप में कमजोर नहीं कहा जा सकता। बेहतर करने की संभावनाएं ज्यादा थी, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं थी, इसलिये इसे शुरुआत के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। अब यह जनता को देखना है कि शुरु की गयी नया भारत की कल्पना को कहां तक पहुंचाना है।
प्रेषकः
काम करके काम का श्रेय लेना गलत कैसे?
– ललित गर्ग, 60, मौसम विहार, तीसरा माला, 
डीएवी स्कूल के पास, दिल्ली-51
फोनः 22727486, 9811051133
ADVERTISEMENT

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, 'सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी' ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ
विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट'
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

November 6, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

November 4, 2026
सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

November 1, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10982 shares
    Share
    4393
    Tweet 2746
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7233 shares
    Share
    2893
    Tweet 1808
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5749 shares
    Share
    2300
    Tweet 1437
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5501 shares
    Share
    2200
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

दिवाली पर आगरा के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, राजा मंडी में यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

November 6, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.