• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Monday, August 3, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home विज्ञापन

जानिए छोटे बच्चो के लिया संपूर्ण आहार

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 31, 2018
in विज्ञापन, हेल्थ
5.5k 56
A A
0
the whole diet taken by young children
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 6 माह तक बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम होता है, परंतु 6 माह पूरे करने पर उस के बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए संपूर्ण आहार की जरूरत होती है.

हम ने जब लखनऊ के बाल रोग विशेषज्ञ डा. आशीष माथुर से यह पूछा कि 6 माह बाद बच्चे को कौन सा आहार देना उत्तम होगा? तो उन का कहना था, ‘‘जब बच्चा अन्न ग्रहण करना शुरू करे, तो उसे पैक्ड फूड के बजाय मौसमी फल, दाल का पानी, सब्जियों का सूप, दलिया आदि पौष्टिक आहार दें. धीरे-धीरे इन की मात्रा में वृद्धि करती रहें.’’

यें भीपढ़ें :-

ऐसे पाएं डिप्रेशन ,हकलाने व तुतलाने की बीमारियों से छुटकारा ?

लॉकडाउन में अपना मानसिक स्तर ऊँचा कैसे रखें – अक्षय मेहरे भारतीय

गोली लगने से घायल हुए, पंजाबी गायक परमीश वर्मा

मगर जानकारी और समय के अभाव में महिलाएं यह नहीं समझ पातीं कि ये सब बच्चों को कैसे दिया जाए. पर उन्हें यह जान लेना चाहिए कि शुरुआत में ही बच्चे सब कुछ नहीं खाने लगेंगे. उन्हें हर नए स्वाद का ज्ञान होने में कुछ समय लगता है, इसलिए उन्हें धैर्य रखना पड़ेगा. एक बार स्वाद का ज्ञान हो जाने पर बच्चा उसे खेलखेल में खुशी से खा लेगा. आगे चल कर अभिभावकों को यह शिकायत भी नहीं रहेगी कि हमारा बच्चा तो कुछ खाता ही नहीं.

कैसे खिलाएं फल

डा. आशीष माथुर कहते हैं कि बच्चे को सभी मौसमी फल दें. शुरू में बच्चे को कुछ ऐसे फल दिए जा सकते हैं, जो सरलता से मैश हो जाएं जैसे केला, पपीता, आम, खरबूजा आदि. इन्हें मिक्सी में ब्लैंड कर के या कद्दूकस कर सकती हैं. जब इन फलों को बच्चा आसानी से खाने लगे तो सेब, अमरूद व नाशपाती जैसे फलों को भी घिस कर दिया जा सकता है. चीकू, लीची, अंजीर या आलूबुखारे का छिलका उतार कर उन्हें हाथ से मैश कर के अथवा घिस कर दें. संतरा, अनार, तरबूज, अंगूर जैसे फलों का जूस हाथ से या मिक्सी से निकाल कर दें. ध्यान रखें कि सिट्रिक ऐसिड वाले फल जैसे संतरा, मौसंबी, आलूबुखारा, सेब, अनार आदि फलों को दूध पीने के घंटे भर बाद ही दें. एक बार में 2-3 फल मिला कर भी दे सकती हैं. कोशिश करें कि फल दोपहर 12 बजे से पहले खिला दें.

खाना कैसे खिलाएं

शुरू में बच्चे को दाल या चावल का पानी दे सकती हैं. लौकी, पालक व टमाटर आदि का सूप बना कर दे सकती हैं. इन में ऊपर थोड़ा घी या मक्खन डालें. जब बच्चा इन सब को खाने का आदी हो जाए. तो उसे पतली खिचड़ी या दाल में रोटी या पूरी की ऊपर की पतली परत को हाथ से मैश कर के दें. खिचड़ी में आलू तथा 2-3 प्रकार की मौसमी सब्जियां भी मिला सकती हैं. कुकर में 5-6 सीटियां लगा कर इन्हें अच्छी तरह गला लें. फिर हाथ से अच्छी तरह मैश कर लें. बच्चों को इस समय कैल्सियम के साथसाथ प्रोटीन व आयरन की भी सब से ज्यादा जरूरत होती है. इसे ध्यान में रख कर ही यह तय करें कि बच्चे को क्याक्या दिया जाना चाहिए. सोयाबीन व मशरूम प्रोटीन के सब से अच्छे स्रोत हैं. इन्हें मिक्सी में पीस कर खिचड़ी में मिला कर पकाया जा सकता है. सोयाबीन के चूर्ण का पैकेट किराने की दुकान में भी मिलता है. दलिए को भून कर पीस लें, फिर उसे दाल के साथ नमकीन या दूध के साथ मीठा बना कर दे सकती हैं.

food in childrenड्राईफ्रूट्स भी प्रोटीन व आयरन के अच्छे स्रोत हैं. सूखे मेवे को कड़ाही में भून लें, फिर मिक्सी में पीस लें. ठंडा कर के डब्बे में रख लें. मीठे दलिए में या हलवे में 2 छोटे चम्मच यह मिश्रण डाल सकती हैं. गरमी के मौसम में कस्टर्ड या पुडिंग जैसे मीठे व्यंजन भी बना सकती हैं.

ध्यान रखें पहले साल बच्चे के भोजन में नमक या चीनी का प्रयोग कम मात्रा में ही करें. जब बच्चा 1 साल का हो जाए, तो दूध या मीठे दलिए में शहद भी डाल सकती हैं. 1 साल तक बच्चे को शहद से इनफैक्शन होने का खतरा रहता है. खाने में दूध के अतिरिक्त अन्य कैल्सियम के स्रोत जैसे दही व पनीर आदि भी समयसमय पर दिए जाने चाहिए. घर में जमा दही देना उत्तम होगा.

कौन से पेयपदार्थ दें

जब बच्चा अन्न ग्रहण करना शुरू करता है, तो धीरेधीरे उसे पानी भी देना चाहिए. जैसेजैसे खाने की मात्रा बढ़ाएं वैसे-वैसे पानी की मात्रा भी बढ़ाती रहें. प्रतिदिन पानी उबाल कर उसे ठंडा कर के रख लें. बीचबीच में चम्मच से तथा थोड़ा बड़ा होने पर गिलास से पिलाती रहें. ताजे फलों के रस के अतिरिक्त बच्चे को गरमी के मौसम में नीबू पानी या नारियल पानी भी दे सकती हैं. सप्ताह में 1-2 बार नारियल पानी देने से बच्चे को पेट से संबंधित समस्याएं नहीं होंगी और साथ ही उस की इम्यूनिटी भी बढ़ेगी. सत्तू बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए अत्यधिक पोषक है. जौ तथा चने के सत्तू को 2 छोटे चम्मच पानी में मिला कर उस में थोड़ा गुड़ डाल कर अच्छी तरह घोल लें. फिर बच्चे को पिलाएं.

अपनी नन्ही जान के संपूर्ण विकास के लिए दूध के साथसाथ उस के भोजन में प्रत्येक अनाज, विभिन्न दालें, ताजा मौसमी फल, सब्जियां व डेरी प्रोडक्ट्स शामिल करें. यदि मांसाहारी हैं, तो थोड़ाथोड़ा अंडा, मछली व चिकन आदि भी सम्मिलित करना सर्वश्रेष्ठ होगा. प्रतिदिन बच्चे के खानपान में यथासंभव परिवर्तन करती रहें.

ध्यान रखें कि बच्चे को दिन भर में ऊपर बताए गए 4-5 आहारों में से कोई न कोई आहार दें. कोशिश करें कि बच्चे के नाश्ते या खाने का समय लगभग वही रखें, जो आप के परिवार का हो. शुरू से ही ऐसा करने से धीरेधीरे बच्चा खुद भी परिवार के टाइमटेबल को अपना लेगा.

 

Tags: अनारआलूबुखारादूधबच्चेमौसंबीसंतरासेब
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

file 00000000f54c81fbb91a0b65fb31ae7b
विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
Dr Kishor Chandola receiving national award for Ayush and human service
उत्तराखंड

Dr Kishor Chandola: डॉ. किशोर चंदोला को मिला राष्ट्रीय सम्मान, आयुष व मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट उपाधि

December 29, 2025
5.9k
IMG 20251130 WA0008
दिल्ली

सेवा एक अनोखा परिवार‘ द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में फिर हुआ रिकॉडतोड रक्तदान।

November 30, 2025
6.1k
Blood Donation Camp 2025
दिल्ली

Blood Donation Camp 2025: मानवाधिकार और समाज कल्याण समिति ने लगाया रक्तदान शिविर, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

November 2, 2025
5.9k
IMG 20250808 WA0403
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व का उत्सव – एक भावनात्मक संगम

August 8, 2025
5.9k
IMG 20250808 WA0397
एन.सी.आर

रक्षाबंधन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन

August 8, 2025
5.9k
Amrica
भारत

चक्रवात से कई राज्यों में बिजली आपूर्ति ठप

December 14, 2021
5.9k
7
भारत

अमेरिका में तूफान इडा के बाद भारी बारिश 41 मौतें

September 3, 2021
5.9k
assam
भारत

असम में बाढ़ से 6.50 लाख व्यक्ति प्रभावित, 5 मौतें

September 3, 2021
5.9k
sky
भारत

MP देवरी बांध आसमान में जाता हुआ पानी …करिश्मा

September 2, 2021
5.9k
sidharth shukla
भारत

सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

September 2, 2021
5.9k
Cow
धर्म

गायों का महत्व हिन्दु नहीं मुस्लिम भी समझता है ….इलाहाबाद कोर्ट

September 2, 2021
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
IMG 20260714 WA0009

प्रिथक फाउंडेशन ने ‘Odyssey 2026 – Expression of Kindness’ का भव्य आयोजन किया

July 14, 2026
dashehra 310520 b

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
IMG 20260720 WA0052

एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी बने अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष

July 20, 2026
6478 2 570872833292185 2026011188858552254249 712831317 275095 949153124 000

2 अगस्त 2026राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का भविष्यफल, प्रेम-धन-करियर पर असर

August 3, 2026
6480 997154136457 373899 030401287515 399185661278786869 3 973289654955360

सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

August 3, 2026
6484 865018677656799 597501 450630960293 968206 455733245547 007362 384919

ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, बोला- हर हालात के लिए तैयार

August 3, 2026
6490 842163922198 896626 743219805043 671743930122716959 919292 813449860

सावन का पहला सोमवार आज, जानें रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त और विधि

August 3, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    9791 shares
    Share 3916 Tweet 2448
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6902 shares
    Share 2761 Tweet 1726
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5691 shares
    Share 2276 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5615 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5487 shares
    Share 2195 Tweet 1372
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

6478 2 570872833292185 2026011188858552254249 712831317 275095 949153124 000

2 अगस्त 2026राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का भविष्यफल, प्रेम-धन-करियर पर असर

August 3, 2026
6480 997154136457 373899 030401287515 399185661278786869 3 973289654955360

सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

August 3, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.