• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Saturday, October 10, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
उत्तराखंड

यमुना की प्रदूषण मुक्ति पर राजनीति न हो..

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
November 4, 2016
in उत्तराखंड
5.5k 55
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

लंबे समय से दिल्ली न केवल वायु प्रदूषण से बल्कि राजनीतिक प्रदूषण से भी दूषित है। आम जनजीवन की जिंदगी की परवाह किसी को नहीं है। वायु प्रदूषण, यमुना का लगातार दूषित होना, जानलेवा बीमारियों का हावी होना, दीपावली पर आतिशबाजी का धुआं होना, पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब द्वारा पराली जलाने, सड़कों की दुर्दशा- ऐसी समस्याएं हैं जो दिल्ली के जनजीवन को धुंधला रही है, पीड़ित कर रही है। ऐसा लगता है दिल्ली का कोई माई-बाप नहीं है, दिल्ली की कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। सरकार है-पर प्रशासन नहीं, साधन है-पर अवसर नहीं। हर वर्ष सुप्रीम कोर्ट इन मुद्दों पर सरकारों को फटकार लगाती है लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात। कभी सम-विषम वाहन फार्मूला लागू किया गया, कभी दिल्ली में प्रवेश करने वाले पुराने व्यावसायिक वाहनों पर प्रतिबंध की सिफारिश की गई, समस्या यह है कि राज्य सरकारें और उनकी एजेंसियां और लोग हर बात से परिचित हैं लेकिन कोई भी आवश्यक उपायों के लिए प्रतिबद्धता नहीं जता रहा। प्रदूषण कम करने के लिए सरकार विज्ञापनों पर काफी धन खर्च करती है लेकिन इसका उद्देश्य प्रदूषण मुक्ति से ज्यादा कहीं राजनीतिक रोटियां सेंकना है। आखिर कब तक दिल्ली की जनता इन चुनौतियों से जुझती रहेगी।
दिल्ली नैतिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और आम जन-जीवन से जुड़े क्षेत्रों में मनोबल के दिवालियेपन के कगार पर खड़ी है और हमारा राजनीतिक नेतृत्व और चुनी हुई सरकार विकास और हर चुनौती से मुकाबला करने के लिए तैयार है का नारा देकर अपनी नेकनीयती का बखान करते रहते हैं। पर अच्छा इरादा अच्छे कार्य का विकल्प नहीं होता। नदी में गिरी बर्फ की शिला को गलना है ठीक उसी प्रकार दिल्ली के बाधक तत्वां को भी एक-न-एक दिन हटना है। यह स्वीकृत सत्य है कि जब कल नहीं रहा तो आज भी नहीं रहेगा। उजाला नहीं रहा तो अंधेरा भी नहीं रहेगा। चुनौतियां हमारी नियति है तो उसे स्वीकारना और मुकाबला करना हमें सीखना ही होगा अन्यथा लगातार कमजोर और घायल होती दिल्ली को खतरे सदैव घेरे रहेंगे। शरीर पर अगर घाव है तब मक्खियां तो आयेंगी ही।
किसी भी समस्या का मुकाबला करने का मनोबल हृदय से उपजता है। आज आवश्यकता केवल राजनीतिक हितों को साधने की नहीं बल्कि जनजीवन को स्वस्थ और आदर्श जीवनशैली देने की भी है। आवश्यकता केवल चुनौतियों को समझने की ही नहीं है बल्कि दृढ़ मनोबल के साथ उन चुनौतियों का सामना करने के लिए ईमानदार प्रयत्नों की भी है। अपने स्वार्थ को नहीं, बल्कि दिल्ली के हितों को अधिमान देना जरूरी है।
खुशी की बात है दिल्ली सरकार यमुना नदी के किनारे रिवर बेल्ट विकसित करने को तैयार हुई है। दिल्ली की सरकार न पहली बार कोई अराजनीति काम करने का मन बनाया है, इससे यमुना को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर उनकी गंभीरता का पता चलता है। सरकार का कहना है कि योजना में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी और डेढ़ वर्ष में काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे दिल्लीवासियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही यमुना स्वच्छ हो जाएगी। उसका स्वच्छ होना जरूरी भी है। क्योंकि यमुना नदी ही नहीं, बल्कि दिल्ली की जीवनधारा है। हिंदू पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यमुना नदी, यमराज की बहन है। जिसका नाम यमी भी है। यमराज और यमी के पिता सूर्य हैं। यमुना नदी का जल पहले साफ, कुछ नीला, कुछ सांवला था, इसलिए इन्हें ‘काली गंगा’ और ‘असित’ भी कहते हैं। असित एक ऋषि थे। सबसे पहले यमुना नदी को इन्होंने ही खोजा था। तभी से यमुना का एक नाम ‘असित’ संबोधित किया जाने लगा। सदियों से कल-कल बहती यमुना दिल्लीवासियों की जल की आवश्यकताओं की पूर्ति करती है। जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण को ब्रज संस्कृति का जनक कहा जाता है, ठीक उसी तरह यमुना को जननी का स्थान दिया गया है। ब्रह्म पुराण में उल्लेखित है कि ‘जो सृष्टि का आधार है और जिसे लक्षणों से सच्चिदानंद स्वरूप कहा जाता है, उपनिषदों ने जिसका ब्रह्म रूप से गायन किया है, वही परमतत्व साक्षात् यमुना है।’ यमुना हमारी संस्कृति है, आस्था का केन्द्र है, उसे प्रदूषित करने का अर्थ है, अपनी जीवन सांसों को कम करना।
यह सच्चाई है कि यमुना को लेकर चिंता तो बहुत जताई जाती है, लेकिन इसके प्रवाह को अविरल बनाने के लिए अब तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई, जिससे समस्या हल नहीं हुई है। इस दिशा में दिल्ली सरकार की पहल से उम्मीद जगी है, यह प्रसन्नता की बात है। सरकार इसमें आम जनता को भी जोड़ना चाहती है और इसके लिए यमुना आरती शुरू की गई है। इसके साथ ही पाठ्यक्रम में यमुना के इतिहास को शामिल करने का फैसला किया गया है। इससे बच्चे यमुना के बारे में जान सकेंगे और उनका इस नदी के साथ लगाव भी बढ़ेगा। इस तरह के कुछ और कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि जबतक दिल्लीवासी इस नदी के साथ जुड़ाव महसूस नहीं करेंगे तब तक यह स्वच्छ नहीं हो सकती है। आस्था के नाम पर लोग यमुना में पूजन सामग्री प्रवाहित कर और मूर्तियों का विसर्जन कर इसे दूषित कर रहे हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है ताकि वह जान सकें कि उनकी वजह से नदी को कितना नुकसान पहुंच रहा है।
यमुना के प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण वर्तमान में अनेकों नालों से गंदा पानी, औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थ, ठोस कचरा आदि यमुना में सीधे छोड़ा जाना भी है। इसके अलावा फैक्टियों से जाने वाला प्रदूषित पानी यमुना को जहरीला बनाने का काम कर रहा है। इन स्थितियों के बीच यमुना को न केवल दर्शनीय बनाना बल्कि उसको प्रदूषण मुक्त करना एक बड़ी चुनौती है और अगर इस चुनौती को सफलतापूर्वक पार करने में दिल्ली सरकार सफल होती है तो यह उसके खाते में सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। जिस तरह अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट को संवारा गया है ठीक उसी तरह दिल्ली की यमुना नदी को सजाया और संवारा जाए तो यह दिल्ली का एक प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बन जाएगा। जैसा कि सोनिया विहार घाट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का नौकायन अभ्यास केंद्र और इसी तरह की योजनाएं जुड़ने से यमुना को प्रदूषण मुक्त किया जा सकेगा। इसके लिए सरकार बड़े औद्योगिक घराने को भी प्रायोजक के रूप में जोड़ सकती है। इस संपूर्ण योजना को राजधानी दिल्ली की गरिमा के अनुरूप आकार देकर केजरीवाल सरकार अपनी नाकामयाबी पर कामयाबी की मोहर लगा सकती है। केन्द्र सरकार भी इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक योजना में सहभागी बनें- यह गैर-राजनीतिक उपक्रम है जिसमें सभी की सहभागिता अपेक्षित है। इसके लिए ईमानदार प्रयत्नों की जरूरत है और ईमानदारी अभिनय करके नहीं बतायी जा सकती, उसे जीना पड़ता है कथनी और करनी की समानता के स्तर तक।
यमुना का प्रदूषण मुक्त होना दिल्ली के जनजीवन के दमघोंटू वातावरण से मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। सरकार को इसी तरह लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर नियंत्रण की दृष्टि से प्रयत्न करने होंगे। क्योंकि दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण न केवल खतरनाक है बल्कि जानलेवा होता जा रहा है। आंखों में जलन, फेफड़ों और अन्य तरह के रोग शरीर को जकड़ रहे हैं। पर्यावरणविद् और वैज्ञानिक हैरान है कि मर्ज बढ़ता ही गया ज्यों-ज्यों दवा की। लोग भी अवगत है कि वायु प्रदूषण उनके खुद के जीवन के लिए नुकसानदेह है लेकिन दिल्ली और पड़ोसी शहरों में जिस मात्रा में पटाखे और आतिशबाजी हुई उससे साफ है कि लोगों को किसी बात की परवाह नहीं, उन्हें अपनी अथवा दूसरी की जिंदगी की कोई परवाह नहीं बल्कि वह तो क्षणिक सुख और आनंद पाना चाहते हैं। यह सही है कि भारतीय संस्कृति और उसकी उत्सवप्रियता आनंद का एक जरिया है लेकिन ऐसे आनंद का क्या औचित्य जो जीवन को ही लील जाए।

प्रेषकः
pp-set-lalit-garg-g

यें भीपढ़ें :-

जंकफूड से बीमार हो रहा है समाज

वाल्‍मीकि रामायण में कई तथ्‍य छिपे हैं, डा. राम अवतार शर्मा

भाषा के सन्दर्भ में फड़नवीस की अनूठी पहल

(ललित गर्ग)
ई-253, सरस्वती कुंज अपार्टमेंट
25 आई. पी. एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली-110092
फोनः 22727486, 9811051133

Send
Share1873
Tweet1171
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
उत्तराखंड

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण

February 17, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

October 3, 2026

न्यू कोंडली मार्केट में यातायात सुधारने को लेकर बैठक, 15 ट्रैफिक मार्शल देने पर सहमति

October 10, 2026

चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम

October 10, 2026

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका; सीमाओं पर चेकिंग तेज

October 10, 2026
Mobile phones recovered by Anand Vihar police in a theft investigation

आनंद विहार पुलिस ने महिला के घर से बरामद किए 43 मोबाइल फोन, एक महिला गिरफ्तार

October 9, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10859 shares
    Share
    4344
    Tweet 2715
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7150 shares
    Share
    2860
    Tweet 1788
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5684 shares
    Share
    2274
    Tweet 1421
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5497 shares
    Share
    2199
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

न्यू कोंडली मार्केट में यातायात सुधारने को लेकर बैठक, 15 ट्रैफिक मार्शल देने पर सहमति

October 10, 2026

चित्रकूट में तालाब में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत, 17 वर्षीय किशोर समेत दो गांवों में पसरा मातम

October 10, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.