• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Wednesday, May 13, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home उत्तराखंड

शुभ सुकून का अहसास कराती टीसीएस

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
April 24, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 55
A A
0
tcs 2397736 835x547 m
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

यें भीपढ़ें :-

अमेरिका के बाद अब रूस भी करेगा आपूूूूूर्ती कच्‍चे तेल की

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

इंडिपेंडेंस डे के मौके पर वाघा बॉर्डर पर हमले का अलर्ट, परेड को निशाना बना सकते हैं आतंकी

भारत और यहां की संस्कृति, समाज, तकनीक, शिक्षा एवं व्यवसाय एक नये मोड़ पर खड़े हैं। सूचना, ज्ञान, तकनीक एवं शक्ति का एक नया तालमेल, एक नया संतुलन, एक नया समीकरण पूरी दुनिया को आश्चर्य में डाल रहा है। व्यवसाय एवं तकनीक के तालमेल से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) ने एक नया इतिहास रचा है, जो भारत के लिये गर्व और गौरव का विषय है। टीसीएस न सिर्फ देश की सबसे बड़ी कंपनी हो गयी है, बल्कि दुनिया के सौ अरब डॉलर वाले एक्सक्लूसिव कंपनी क्लब में भी जगह बना ली है। पिछले ही साल टीसीएस को दुनिया के तीन सबसे बड़े आईटी सर्विस ब्रांड में शामिल किया गया था। उसे तीसरे साल भी टॉप एम्प्लॉयर इंस्टीट्यूट द्वारा दुनिया के एक सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में मान्यता प्रदान की गई। इस स्वतंत्र निकाय द्वारा टीसीएस को अपने विशिष्ट कर्मचारी प्रदायनों के लिए दुनिया के 113 देशों की 1300 से अधिक कंपनियों के समूह में से चुनकर यह प्रमाणन प्रदान किया गया।
टीसीएस ने एक शुभ सुकून का अहसास कराया है। उसने 6827 अरब रुपए के कुल कारोबार के साथ रिलायंस, एचडीएफसी और आईटीसी जैसे बड़े खिलाड़ियों को पछाड़कर अपने लिए वह मुकाम सुनिश्चित कर लिया है, जो फेसबुक, गूगल और ऐपल जैसी कंपनियों के लिए सुरक्षित माना जाता है। टाटा ग्रुप की कुल आमदनी में 85 फीसद हिस्सा रखने वाली टीसीएस पूरी दुनिया के लिए सॉफ्टवेयर समाधान पेश करती है। 50 से ज्यादा अवॉर्ड जीत चुकी इस 50 वर्षीय कंपनी में अभी तकरीबन 3 लाख 90 हजार लोग काम करते हैं और यह पिछले दो साल से आईटी सर्विस देने वाली दुनिया की तीसरी सबसे अच्छी कंपनी मानी जा रही है। पहले नंबर पर अमेरिका की आईबीएम और दूसरे पर आयरलैंड की एक्सेंचर है।
अब जबकि वैश्विक व्यवसाय ‘पोस्ट-डिजिटल’ युग में प्रवेश कर चुका है- जहां काम की प्रकृति भी बदल रही है। इन चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच इस बदलाव के साथ यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि भारतीय कर्मचारियों को अगली पीढ़ी के कार्यस्थल में जीवनभर के लिए तैयार करें और उन्हें नए, अत्याधुनिक कौशलों से लैस करें जिनका इस्तेमाल वे आने वाले सालों में कर पाएं। इस दृष्टि से टीसीएस की डिजिटल तकनीक और व्यवसाय दक्षता कार्यक्रमों के जरिए उसकी टीम ने रोमांचक और नवाचारी अनुभव विकसित किए है जिन्हें वे अपने ग्राहकों के प्रासंगिक ज्ञान के साथ उन्हें बेहतर मूल्य प्रदान करने और अंततोगत्वा उन्हें उनके व्यावसायिक चुनौतियों से निबटने में मदद करते हेतु संयोजित कर सकते हैं। इसी के बल पर इस साल टीसीएस को पुनः टॉप एम्प्लॉयर्स ग्लोबल सर्टिफिकेशन से सम्मानित किया गया जिससे यह दुनिया भर में इस प्रमाणन को हासिल करने वाले गिने-चुने संगठनों में शामिल हो गया है। टीसीएस को यूरोप, एशिया प्रशांत, उत्तर अमेरिका, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व में अपने 27 एकल देशी टीमों के लिए यह नवीनतम टॉप एम्प्लॉयर सम्मान हासिल हुआ है। टॉप एम्प्लॉयर रैंकिंग नौ प्रमुख मानदंडों- प्रतिभा रणनीति, कार्यबल नियोजन, ऑन-बोर्डिंग, शिक्षण और विकास, निष्पादन प्रबंधन, लीडरशिप विकास, करियर और उत्तराधिकार प्रबंधन, मुआवजा तथा लाभ और कंपनी संस्कृति के 600 एचआर कार्यव्यवहारों में गहन अनुसंधान के बाद निर्धारित किया जाता है। प्रमाणन हासिल करने के लिए सभी कंपनियों को एक कठोर अनुसंधान प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ती है और वांछित उच्च मानक को पूरा करना पड़ता है।
टीसीएस के साथ ही दो और भारतीय कंपनियां इन्फोसिस और एचसीएल भी आईटी सर्विस देने वाली दुनिया की टॉप 10 कंपनियों में शामिल हैं, लेकिन उनकी मार्केट वैल्यू टीसीएस के मुकाबले अभी आधी ही है। इसमें कोई दो राय नहीं कि आईटी सर्विस के मामले में भारतीय कंपनियां दुनिया के शीर्ष पर हैं, लेकिन इसका दूसरा निराशाजनक पहलू यह है कि सॉफ्टवेयर प्रॉडक्ट बनाने के मामले में उनकी गिनती दुनिया की टॉप सौ कंपनियों में भी नहीं होती। ऐसा एक भी भारतीय सॉफ्टवेयर नहीं है, जिसका नाम विंडोज, आईओएस, एंड्रॉयड आदि की सूची में रखा जा सके। देसी बाजार में चलने वाले कुछेक एकाउंटिंग, एंटी वायरस और जन्मकुंडली जैसे सॉफ्टवेयर जरूर हैं, पर उनकी कोई बड़ी पहचान नहीं है। वक्त आ गया है कि टीसीएस और बाकी प्रसिद्ध भारतीय सर्विस कंपनियां प्रॉडक्ट और प्लैटफॉर्म के क्षेत्र में भी हाथ-पैर फैलाएं। आने वाले वर्षों में कुछ नये सॉफ्टवेयर विकसित करके एक और नयी क्रांति का सूत्रपात करें।
भारत की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से टीसीएस को प्रयास करने हैं, हम अपने सामने जो युवा पीढ़ी देख रहे हैं, उस पीढ़ी के सपनों का रंग काफी अलग है। दरअसल जब से आर्थिक उदारीकरण के नतीजे आने लगे तब से हम एक नई तरह की युवा पौध देख रहे हैं। यह पौध आत्मविश्वास में भी आगे है, लेकिन उससे कई गुना ज्यादा महत्वाकांक्षी भी है। खास बात यह है कि आज की युवा पीढ़ी को सपने देखना भी आता है और उसके पास वह जिद है जो सपनों को शाश्वत बनाती है। टीसीएस को ऐसा धरातल देना होगा जहां भारत की युवापीढ़ी अपने सपनों को आकार दे सके।
एथेंस के शासकों को सुकरात का इसलिए भय था कि वह नवयुवकों के दिमाग में अच्छे विचारों के बीज बानेे की क्षमता रखता था। लेकिन आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो ऐसे शासक हैं जो सुकरात की तरह अपने देश की नयी पीढ़ी में नित-नये विचार रौप रहे हैं। नयी पीढ़ी में उर्वर दिमागों की कमी नहीं है मगर उनके दिलो दिमाग में विचारों के बीज पल्लवित कराने वालेे ‘सुकरात’ की ही तरह के मोदी जैसे लोग भी हमारे पास हैं। व्यवसाय एवं तकनीक के क्षेत्र में भी ऐसे कितने लोग हैं, जो नई प्रतिभाओं को उभारने के लिए ईमानदारी से प्रयास करते हैं? नयी प्रतिभाओं एवं नयी पीढ़ी को संभावनाओं भरे अवसर मिले तो देश का कायाकल्प हो सकता है। हेनरी मिलर ने एक बार कहा था- ‘‘मैं जमीन से उगने वाले हर तिनके को नमन करता हूं। इसी प्रकार मुझे हर नवयुवक में वटवृक्ष बनने की क्षमता नजर आती है।’’ आज टीसीएस को मिली सफलता और उसके वटवृक्ष बनने में नवयुवकों की क्षमता एवं योग्यता का सर्वाधिक योगदान है। यही पीढ़ी भारत का गौरव बढ़ा सकेंगी, अपेक्षा है उनको खुला आसमान दिया जाये। संसार की सबसे बड़ी आबादी हमारे यहां युवाओं की है। पचपन करोड़ के आसपास है। भारत के अलावा इस वक्त किसी अन्य देश के पास इतनी ऊर्जावान उत्पादक शक्ति नहीं है। इसका यथार्थ अलग-अलग है। इसके सपने अलग हैं। इसके कर्म विविध हैं। और इसके संकट भी विविध हैं। एक बात सबमें काॅमन है- उनमें हिम्मत है। निराशा नहीं है। ग्लोबल कामनाएं हैं। उन्हें पाने की जिद है। जबर्दस्ती है। उनके लिए कुछ भी कर गुजरने का माद्दा है। वह भविष्यवादी हैं। भारतीय युवा नया नायक है जो आईएएस, आईआईटी, एमबीए, एमबीबीएस, केट, जीमैट की कंपटीटिव तैयारी करता रहता है। वह भी है जो पत्रकार है और टीवी में खबर पढ़ने से लेकर रिएलिटी शो करता है। एक वह भी है जो राजनीति में है एक वह भी है जो राजनीति से परे अ-राजनीतिक है। वह ऐसा युवा है जो उदारीकरण, ग्लोबलाइजेशन और मीडिया मार्केट की बढ़ती ताकत के साथ पैदा हुआ है और आज बीस-पच्चीस साल का है। भारत जिस तरह से विविध है उसी तरह से युवा के चेहरे भी विविध हैं। भारत को एक सक्षम देश बनाने का स्वप्न इस पीढ़ी के बल पर संभव है और किसी भी भारतीय कम्पनी को दुनिया में अव्वल बनाने का माद्दा भी उसी के पास है।
प्रेषक
(ललित गर्ग)
60, मौसम विहार, तीसरा माला, डीएवी स्कूल के पास, दिल्ली-110051
फोनः 22727486, 9811051133

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

machli 11 1
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
news 2026 03 08t110307.275
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
untitled design 2026 03 07t102305.778
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
pushkar singh dhami 2
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
nikahhh
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
himalayan 0.2 the tehri lake festival
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
char dham
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
add a heading 15
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
pushkar singh dhami holi festival
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
haridwar holi clash
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
untitled design 2026 02 23t131418.124
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
haridwar news
उत्तराखंड

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण

February 17, 2026
5.9k
ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
WhatsApp Image 2020 12 06 at 5.12.44 PM scaled 1

लोनी गाजियाबाद में सक्षम वह अदिति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में शिविर संपन्न |

December 6, 2020
saksham jila scaled 1

सक्षम जिला यूनिट गाजियाबाद में विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष में कैंप का आयोजन |

December 6, 2020
uppcl technician recruitment

UPPCL जूनियर इंजीनियर जेई ट्रेनी इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार ऑनलाइन फॉर्म 2020

December 6, 2020
IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
WhatsApp Image 2026 04 03 at 2.37.33 AM

SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच सनातनी विनोद बिंदल ने किया प्रसाद वितरण

April 3, 2026
WhatsApp Image 2026 03 28 at 12.22.15 AM

श्री राम जन्मोत्सव और महाशय धर्मपाल गुलाटी जयंती पर SHB–MDH संस्थानों में भंडारा आयोजित, सनातनी विनोद बिंदल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

March 28, 2026

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    8562 shares
    Share 3425 Tweet 2141
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6689 shares
    Share 2676 Tweet 1672
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5687 shares
    Share 2275 Tweet 1422
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5596 shares
    Share 2238 Tweet 1399
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5485 shares
    Share 2194 Tweet 1371
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

E-Media Corner

  • E-Newspaper
  • E-Magazine

Recent News

IMG 20260411 WA0020

“प्रोजेक्ट संगम” के माध्यम से पुलिस-जन संवाद बैठक का आयोजन

April 11, 2026
WhatsApp Image 2026 04 07 at 1.28.23 AM

“Eating Art is Yoga” का संदेश : खाने का तरीका बना सेहत की कुंजी, ओवरईटिंग और हार्मोन असंतुलन का समाधान — Dr. Pramod Stephen का फॉर्मूला

April 7, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजस्थान
    • मध्यप्रदेश
    • अन्य राज्य
  • विशेष
  • पी.एस.यू
  • राजनीति
  • क्राइम
  • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • गैजेट्स
  • शिक्षा
  • करियर
  • ट्रेवल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.