• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Friday, November 6, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
मनोरंजन

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
January 23, 2026
in मनोरंजन
5.5k 55
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

29 साल पहले जिस ‘बॉर्डर’ ने पूरे देश को भावुक कर दिया था, आज उसी विरासत को आगे बढ़ाने टी-सीरीज, सनी देओल और उनकी पलटन एक बार फिर मैदान-ए-जंग में उतर चुकी हैं. ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी की रगों में दौड़ता वो जज्बा है जिसे डायरेक्टर अनुराग सिंह ने बड़े सलीके से परदे पर उतारा है. फिल्म में पहली ही फ्रेम से जब सनी देओल की एंट्री होती है, तो सिंगल स्क्रीन हो या मल्टीप्लेक्स, पूरा थिएटर सीटियों और तालियों से गूंज उठता है. लेकिन क्या वाकई ‘बॉर्डर 2’ पुराने कल्ट क्लासिक जैसा जादू चलाने में कामयाब रही है? क्या सनी देओल की दहाड़ के पीछे कहानी में भी दम है? फिल्म की खूबियां, कमियां और हर किरदार की परफॉर्मेंस का पूरा कच्चा- चिट्ठा जानने के लिए आपको हमारा ये रिव्यू पढ़ना होगा.

कहानी

फिल्म की कहानी हमें सीधा 1971 के उस युद्ध में ले जाती है, जब पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन चंगेज खान’ का हमारे भारत के जांबाजो ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ जमीन की लड़ाई नहीं, बल्कि बैटल ऑफ पुंछ, बैटल ऑफ बसंतर और समंदर में INS खुकरी के डिफेंस की उस अनकही वीरता को परदे पर उतारती है. लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर (सनी देओल), जो अपनी 6 सिख रेजिमेंट के साथ दुश्मन के लिए काल बन जाते हैं. उनका साथ दे रहे हैं मेजर होशियार सिंह (वरुण धवन) और आसमान से आग बरसाते फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों (दिलजीत दोसांझ). समंदर की लहरों पर मोर्चा संभाले हैं लेफ्टिनेंट कमांडर एम. एस. रावत (अहान शेट्टी). जल, थल और नभ के ये शूरवीर कैसे दुश्मन के छक्के छुड़ाते हैं और कैसे अपनी जान की बाजी लगाकर तिरंगे की आन बचाते हैं, ये रोमांच और जज्बा महसूस करने के लिए आपको थिएटर का रुख करना होगा.

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

साउथ फिल्मों में क्यों बढ़ी बॉलीवुड विलेन की डिमांड? बॉबी देओल ने बताया राज

मध्य प्रदेश में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में मचाई धूम

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का पहला रिव्यू, फिल्म को बताया बेहद संवेदनशील

निर्देशन

बात जब वतन की आती है, तब ‘बॉर्डर 2’ सीधे आपके दिल से बात करती है. ये फिल्म आपके अंदर सोए हुए उस जज्बे को झकझोर देती है जो वतन के नाम पर धड़कता है. जब स्क्रीन पर हिंदुस्तान की फौज का पराक्रम अपनी पूरी भव्यता के साथ दिखता है, तो यकीन मानिए, पत्थर दिल इंसान भी भावुक हुए बिना नहीं रह पाता. डायरेक्टर अनुराग सिंह ने बड़े परदे पर 1971 की उस तपती मिट्टी का ऐसा जादू रचा है कि आपको लगेगा आप खुद मोर्चे पर खड़े होकर दुश्मन का सामना कर रहे हैं.

डायरेक्टर ने बड़े परदे पर 1971 की जंग को कुछ इस तरह जिंदा किया है कि आपको धूल और बारूद की महक महसूस होने लगेगी. यहां सिर्फ गोलियां नहीं चल रही हैं, यहां हिंदुस्तान का मान-सम्मान दांव पर लगा है. फिल्म का हर सीन, हर फ्रेम चीख-चीख कर कहता है कि सरहद पर खड़ा जवान जब जान देता है, तब जाकर हम चैन की नींद सोते हैं. ये वो सिनेमा है जो आपको कुर्सी से उछलने पर मजबूर कर देगा और जब आप थिएटर से बाहर निकलेंगे, तो आपके सिर पर देशभक्ति का नशा चढ़ा होगा. पहली फिल्म की तरह ‘बॉर्डर 2’ भी महज साढ़े तीन घंटे का मनोरंजन नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी के लिए एक गहरा इमोशन बनकर उभरती है.

डायरेक्शन

‘बॉर्डर’ जैसी लेजेंडरी फिल्म की विरासत को संभालना डायरेक्टर अनुराग सिंह के कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी. लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ संभाला नहीं, बल्कि अपनी जांबाज सोच से और ऊंचा उठा दिया है. अनुराग ने 1971 के युद्ध की उस पुरानी रूह को आज के आधुनिक सिनेमा के साथ ऐसे मिलाया है कि फिल्म देखते वक्त हर कोई उससे कनेक्ट कर पाता है, हमारे जेन जी भी. सबसे अहम बात ये है कि जे पी दत्ता की तरह अनुराग सिंह ने भी वीरता, बलिदान और भाईचारे की इस कहानी को बिना किसी मिलावट के हमारे सामने पेश किया है.

फिल्म के वॉर सीक्वेंस किसी भी बड़े इंटरनेशनल सिनेमा को टक्कर देते हैं. चाहे वो जमीन पर होने वाली आमने-सामने की भिड़ंत हो या हवा में लड़ाकू विमानों की गरज, एक-एक फ्रेम को बड़ी बारीकी से बुना गया है. खास बात ये है कि यहां एक्शन सिर्फ धमाकों के लिए नहीं है, बल्कि वो कहानी और जवानों के दर्द को बयां करता है. रही बात डायलॉग्स की, तो वो फिल्म का सबसे बड़ा ‘हाई पॉइंट’ हैं. तीखे और सीधे दिल पर चोट करने वाले ये पंचलाइन्स सिनेमाघरों को स्टेडियम में बदल देते हैं. अनुराग ने ग्रैंड स्केल और इमोशन के बीच वो सटीक बैलेंस बिठाया है जिसकी कमी अक्सर वॉर फिल्मों में खलती है. अब बात करते हैं फिल्म के उस हिस्से की जिसका इंतजार हम सभी को है, वो है कलाकारों की एक्टिंग.

एक्टिंग

अब सबसे पहले बात उस इंजन की, जिसके दम पर ये फिल्म दौड़ रही है और वो है सनी देओल. सनी पाजी इस फिल्म की धड़कन हैं. जब वो पर्दे पर दहाड़ते हैं, तो थिएटर्स का सीना दहल उठता है, लेकिन इस बार वो सिर्फ दहाड़ नहीं लगाते, थोड़ा बहुत हंसाते है और खूब रुलाते भी हैं. अच्छी बात ये है कि मेकर्स ने उन्हें सिर्फ कैमियो तक सीमित नहीं रखा है; फिल्म सनी देओल से शुरू होती है और उन्हीं पर खत्म. उनके भारी-भरकम डायलॉग्स पर आज भी हॉल में जो गदर मचता है, वो देखने लायक है.

पूरी फिल्म में असली सरप्राइज तो वरुण धवन ने दिया है. सोशल मीडिया पर जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे या उनकी काबिलियत पर शक कर रहे थे, वरुण ने अपनी एक्टिंग से उन सभी का मुंह बंद कर दिया है. उन्होंने अपने किरदार में जो आग और संजीदगी दिखाई है, वो साबित करती है कि अगर राइटिंग मजबूत हो तो वरुण क्या कुछ नहीं कर सकते. वहीं, दिलजीत दोसांझ फिल्म का वो चमकता सितारा हैं, जिन्हें स्क्रीन पर देखना किसी सुकून से कम नहीं. वरुण, अहान के साथ उनकी कॉमिक टाइमिंग और हल्के-फुल्के पल फिल्म के भारी तनाव के बीच ताजी हवा के झोंके की तरह आते हैं.

अहान शेट्टी ने भी अपनी पिछली फिल्मों से दो कदम आगे बढ़कर मैच्योर परफॉर्मेंस दी है और मंझे हुए कलाकारों के बीच अपनी जगह बनाई है. वहीं मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा ने अपने छोटे लेकिन असरदार किरदारों से फिल्म को न्याय दिया है.

ADVERTISEMENT

देखें या नहीं

अगर आप सोच रहे हैं कि क्या ये फिल्म देखने लायक है, तो जवाब है, बिल्कुल! ‘बॉर्डर 2’ सिर्फ इसलिए मत देखिए कि ये एक सीक्वल है, बल्कि इसलिए देखिए क्योंकि यह हमें उस बलिदान की याद दिलाती है जो हम पर सरहद पर खड़े हर जवान का है.

अगर आप ‘गदर’ वाले सनी देओल के फैन हैं, तो यहां उनका असली विंटेज अवतार आपको जरूर पसंद आएगा. फिल्म का संगीत, खासकर ‘घर कब आओगे’ का वो नया एहसास, आपकी आंखों में आंसू लाए बिना नहीं रहेगा. पहली बार किसी भारतीय वॉर फिल्म में जमीन और आसमान की जंग को इतने बड़े और असली स्केल पर दिखाया गया है.

कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ देशभक्ति का वो डोज है जो हर हिंदुस्तानी के लिए जरूरी है. कुछ फिल्में मनोरंजन के लिए होती हैं, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ वतन के प्रति सम्मान और सेना के प्रति कृतज्ञता के लिए है. ये फिल्म बड़े पर्दे पर लिखा गया वो शौर्य पत्र है, जिसे पूरे परिवार के साथ देखना बनता है. थिएटर्स जाइए और उस दहाड़ का हिस्सा बनिए, क्योंकि ऐसी फिल्में रोज-रोज नहीं बनतीं. हमारी तरफ से इस फ़िल्म को 4.5 स्टार्स.

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने मचाई धूम, रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज; ₹50 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
भारत

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने मचाई धूम, रिलीज के पहले दिन सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज; ₹50 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

October 2, 2026
5.9k
Suriya-Jyothika: 20वीं एनिवर्सरी पर फिर दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, स्कॉटलैंड में रचाई शादी; एक्टर ने लिखा भावुक पोस्ट
मनोरंजन

Suriya-Jyothika: 20वीं एनिवर्सरी पर फिर दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, स्कॉटलैंड में रचाई शादी; एक्टर ने लिखा भावुक पोस्ट

September 21, 2026
5.9k
गणेश चतुर्थी पर सलमान खान ने की गणपति बप्पा की पूजा, सादगी ने जीता फैंस का दिल
मनोरंजन

गणेश चतुर्थी पर सलमान खान ने की गणपति बप्पा की पूजा, सादगी ने जीता फैंस का दिल

September 16, 2026
5.9k
Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की कृपा, मंगलवार को खेला कमाई का जबरदस्त दंगल
भारत

Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की कृपा, मंगलवार को खेला कमाई का जबरदस्त दंगल

September 2, 2026
5.9k
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ की रिलीज डेट का ऐलान, 27 नवंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ की रिलीज डेट का ऐलान, 27 नवंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज

September 1, 2026
5.9k
फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज
मनोरंजन

फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता आहूजा, बेटे यश ने संभाला; तलाक की अटकलें तेज

August 19, 2026
5.9k
बिना सुपरपावर की सुपरहीरो कैसे बनी ब्लैक विडो? असली जासूसों से प्रेरित है नताशा रोमनॉफ की कहानी
मनोरंजन

बिना सुपरपावर की सुपरहीरो कैसे बनी ब्लैक विडो? असली जासूसों से प्रेरित है नताशा रोमनॉफ की कहानी

August 18, 2026
5.9k
वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में बच्चियों के डांस पर जायरा वसीम ने उठाए सवाल
मनोरंजन

वक्फ बोर्ड के कार्यक्रम में बच्चियों के डांस पर जायरा वसीम ने उठाए सवाल

August 18, 2026
5.9k
मयूरी कांगो की कहानी: IIT छोड़ 90s में बनीं ‘नेशनल क्रश’, अब कॉरपोरेट दुनिया में बड़ा नाम
मनोरंजन

मयूरी कांगो की कहानी: IIT छोड़ 90s में बनीं ‘नेशनल क्रश’, अब कॉरपोरेट दुनिया में बड़ा नाम

August 16, 2026
5.9k
सुशांत को आज भी सपनों में महसूस करती हैं बहन श्वेता, बोलीं- भाई ने मुझे गले लगाया
मनोरंजन

सुशांत को आज भी सपनों में महसूस करती हैं बहन श्वेता, बोलीं- भाई ने मुझे गले लगाया

August 13, 2026
5.9k
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का पहला रिव्यू, फिल्म को बताया बेहद संवेदनशील
मनोरंजन

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का पहला रिव्यू, फिल्म को बताया बेहद संवेदनशील

August 13, 2026
5.9k
कंगना रनौत की फिल्म से शुरू हुआ था साई पल्लवी का करियर, आज बनीं सीता
मनोरंजन

कंगना रनौत की फिल्म से शुरू हुआ था साई पल्लवी का करियर, आज बनीं सीता

August 13, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

October 11, 2026
जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चार घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी का आरोप

October 8, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

November 4, 2026
सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

सरदार पटेल जयंती पर समाज को एकजुट करने का आह्वान, डॉ. पल्लवी पटेल ने शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

November 1, 2026
हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

November 1, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10973 shares
    Share
    4389
    Tweet 2743
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7228 shares
    Share
    2891
    Tweet 1807
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5747 shares
    Share
    2299
    Tweet 1437
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5501 shares
    Share
    2200
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 36, 02 नवंबर से 08 नवंबर 2026

November 4, 2026
पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सुविधा अपनाने की अपील, घर बैठे जमा कर सकेंगे प्रमाण-पत्र

November 4, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.