• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Tuesday, November 17, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
बिज़नेस

चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास, सोने से पहले सिल्वर बनी दुनिया की ताकतवर करेंसी; भारत में ऐसे बढ़ा दबदबा

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
August 18, 2026
in बिज़नेस
5.5k 56
A A
0
चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास, सोने से पहले सिल्वर बनी दुनिया की ताकतवर करेंसी; भारत में ऐसे बढ़ा दबदबा
Share on Whatsaap
Share on Telegram
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
ADVERTISEMENT

इंदौर 

भी हम किसी कीमती धातु के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहला नाम ‘सोने’ (Gold) का आता है। लेकिन अगर आप इतिहास के पन्ने पलटेंगे, तो पाएंगे कि दुनिया की अर्थव्यवस्था और राजाओं की सल्तनत सोने से ज्यादा ‘चांदी’ (silver) के दम पर चलती थी। आज हम जिस चांदी को पायल, बिछिया या पूजा के बर्तनों के रूप में देखते हैं, वह कभी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे ताकतवर ‘करेंसी’ (मुद्रा) हुआ करती थी।

ऐतिहासिक पन्नों को खंगालने पर पता चलता है कि दुनिया भर की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक तंत्र को चलाने में चांदी ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। सोने को हमेशा तिजोरियों में छिपाकर रखा गया, लेकिन चांदी वह धातु थी जिसने बाजारों में घूमकर दुनिया का व्यापार चलाया।

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

रायपुर और भोपाल में रविवार का लॉकडाउन समाप्‍त

‘डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड’ के लिये धन्‍यवाद .. योगी

डीजल 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता, राज्य सरकार ने घटाया वैट

व्यापार की पहली सीढ़ी
जब दुनिया में ‘वस्तु विनिमय’ (Barter System – यानी सामान के बदले सामान) का दौर था, तब बड़े और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारी दिक्कतें आती थीं। भारत में चांदी का पहला इस्तेमाल सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) में देखने को मिलता है। महाजनपद काल और मौर्य साम्राज्य (लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व) में मिली। इस दौरान ‘आहत सिक्के’ (Punch-Marked Coins) चलन में आए, जिन्हें ‘कार्षापण’ कहा जाता था। ये पूरी तरह चांदी के बने होते थे।

चांदी के इन सिक्कों ने व्यापार को आसान बना दिया क्योंकि अब हर चीज की एक सटीक कीमत तय हो गई थी। व्यापारियों (श्रेणियों) को सामान ढोने की बजाय सिर्फ चांदी की थैलियां लेकर सफर करना होता था।

‘सोना राजाओं का धन, तो चांदी…?
हजारों सालों तक दुनिया का असली व्यापार डॉलर या रुपये से नहीं, बल्कि चांदी के सिक्कों से चला। प्राचीन यूनान, रोम, फारस (पर्शिया) से लेकर यूरोप तक हर साम्राज्य ने अपनी आधिकारिक मुहर वाले चांदी के सिक्के चलाए। उस दौर में एक मशहूर कहावत थी कि “सोना राजाओं की तिजोरी का धन है, लेकिन चांदी आम लोगों का पैसा है।” सोना इतना महंगा था कि आम आदमी की पहुंच से दूर था, इसलिए रोजमर्रा का सारा व्यापार, सैनिकों का वेतन और करों की वसूली चांदी में ही होती थी।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कैसे चमकी चांदी?
भारत में चांदी की खदानें बहुत कम थीं, तो फिर भारत के पास इतनी चांदी आई कहां से? इसका जवाब है हमारा बेजोड़ एक्सपोर्ट । प्राचीन काल में भारत के सूती कपड़े, रेशम, मलमल और मसालों (खासकर काली मिर्च) का पूरी दुनिया में डंका बजता था। रोम और मिस्र के व्यापारी जब ये सामान खरीदने आते, तो बदले में भारत को भारी मात्रा में चांदी देते थे।

यह व्यापार इतना एकतरफा था कि रोमन इतिहासकार ‘प्लिनी’ (Pliny) ने दुख जताते हुए लिखा था कि, “रोम का सारा खजाना (चांदी) भारत के विलासिता वाले सामानों (मसाले और रेशम) को खरीदने में बह रहा है।” इसी व्यापार ने भारत को उस दौर की आर्थिक महाशक्ति बना दिया था।

भारत का ‘सिल्वर सिंक’ बनना और 24% अर्थव्यवस्था
भारत की कहानी सबसे अलग थी। हमारी असली ताकत चांदी पैदा करने में नहीं, बल्कि उसे पूरी दुनिया से खींचने में थी। सिंधु घाटी सभ्यता (करीब 4,000 साल पहले) से ही भारत में चांदी के आभूषण बनते थे।

लेकिन मध्यकाल आते-आते भारत दुनिया का सबसे बड़ा व्यापारिक हब (Trade Center) बन गया। भारत के मसाले, मलमल, सूती कपड़े, नील और हस्तशिल्प की मांग पूरी दुनिया में थी। यूरोपीय व्यापारियों (रोम से लेकर अंग्रेजों तक) के पास भारत को देने के लिए कोई सामान नहीं था, इसलिए वे अपने जहाजों में भरकर दुनिया भर की चांदी भारत लाते और बदले में यहां का सामान ले जाते।

रिपोर्ट का मानें तो 1492 में जब यूरोपियों ने अमेरिका (पेरू, बोलिविया, मेक्सिको) की विशाल खदानों पर कब्जा किया, तो वहां से निकली 85% चांदी जहाजों के जरिए घूम-फिरकर भारत ही पहुंची। ब्रिटिश अर्थशास्त्री एंगस मैडिसन के शोध के अनुसार, साल 1700 के आसपास भारत अकेले पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था का 24% हिस्सा था। पूरी दुनिया की चांदी भारत की ओर बह रही थी।

ADVERTISEMENT

मुगलों का खजाना और शेरशाह सूरी का ‘रुपया’
आज हम अपनी जेब में जो ‘रुपया’ (Rupee) रखते हैं, उसका सीधा जन्म भी चांदी से हुआ है। संस्कृत के शब्द ‘रूप्य’ का अर्थ ही है ढली हुई चांदी। 16वीं सदी में जब अफगान शासक शेरशाह सूरी ने राज किया, तो उसने व्यापार को आसान बनाने के लिए एक तय मानक का चांदी का सिक्का चलाया, जिसे ‘रुपया’ कहा गया। बाद में मुगलों (अकबर-औरंगजेब) और अंग्रेजों ने भी इसी चांदी के रुपये को अपनी अर्थव्यवस्था का आधार बनाया।

बैंकिंग सिस्टम का जन्म
व्यापार इतना बढ़ गया था कि व्यापारी भारी मात्रा में चांदी के सिक्के लेकर सफर नहीं कर सकते थे (लूटपाट का डर)। यहीं से भारत में ‘हुंडी’ (Hundi – Promissory Notes) सिस्टम शुरू हुआ। बड़े सेठ और महाजन (जैसे जगत सेठ) अपनी तिजोरियों में व्यापारियों की चांदी जमा कर लेते थे और उन्हें एक ‘कागज’ (हुंडी) दे देते थे। व्यापारी दूसरे शहर जाकर वो कागज दिखाता और उसे वहां उतनी ही चांदी मिल जाती। यह भारत का पहला ‘चेक और बैंकिंग सिस्टम’ था, जो पूरी तरह चांदी पर टिका था।

आज के दौर में जिस चांदी से कभी राजाओं की तलवारें और सिक्के बनते थे, आज वह इलेक्ट्रिक वाहनों (EV), 5G नेटवर्क, सोलर पैनल, कंप्यूटर और मोबाइल फोन की जान बन गई है। क्योंकि चांदी बिजली की सबसे बेहतरीन ‘कंडक्टर’ है।

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

India ITME 2026: वैश्विक वस्त्र उद्योग का प्रमुख मंच बनने को तैयार, 4 दिसंबर से ग्रेटर नोएडा में आयोजन
एन.सी.आर

India ITME 2026: वैश्विक वस्त्र उद्योग का प्रमुख मंच बनने को तैयार, 4 दिसंबर से ग्रेटर नोएडा में आयोजन

October 29, 2026
5.9k
EPFO का बड़ा नियम: नौकरी छूटते ही निकाल सकेंगे PF का 75% पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया
बिज़नेस

EPFO का बड़ा नियम: नौकरी छूटते ही निकाल सकेंगे PF का 75% पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

August 30, 2026
5.9k
LPG सप्लाई मजबूत करने की बड़ी तैयारी, 1,800 किमी नई पाइपलाइन पर ₹7,000 करोड़ खर्च
बिज़नेस

LPG सप्लाई मजबूत करने की बड़ी तैयारी, 1,800 किमी नई पाइपलाइन पर ₹7,000 करोड़ खर्च

August 23, 2026
5.9k
46 पैसे की कमी पर ₹1,200 का चार्ज? जानिए क्रेडिट कार्ड पर RBI के नियम
बिज़नेस

46 पैसे की कमी पर ₹1,200 का चार्ज? जानिए क्रेडिट कार्ड पर RBI के नियम

August 20, 2026
5.9k
Skoda Slavia Facelift: कल होगी लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे बड़े अपडेट; 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स खास
बिज़नेस

Skoda Slavia Facelift: कल होगी लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे बड़े अपडेट; 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स खास

August 18, 2026
5.9k
GeM पर उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि, ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद; मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
उत्तर प्रदेश

GeM पर उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि, ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद; मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

August 11, 2026
5.9k
ब्लू-चिप कंपनियों को बड़ा झटका! दुनिया की टॉप 500 लिस्ट से बाहर हुए भारत के ये 4 दिग्गज नाम; कहीं आपकी पसंदीदा कंपनी तो नहीं? देखें पूरी लिस्ट
बिज़नेस

ब्लू-चिप कंपनियों को बड़ा झटका! दुनिया की टॉप 500 लिस्ट से बाहर हुए भारत के ये 4 दिग्गज नाम; कहीं आपकी पसंदीदा कंपनी तो नहीं? देखें पूरी लिस्ट

March 18, 2026
5.9k
LPG ग्राहकों की मौज! e-KYC की झंझट खत्म, सरकार ने जारी किया नया आदेश; अब सिर्फ इन लोगों को ही कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन
बिज़नेस

LPG ग्राहकों की मौज! e-KYC की झंझट खत्म, सरकार ने जारी किया नया आदेश; अब सिर्फ इन लोगों को ही कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

March 17, 2026
5.9k
महंगाई का डबल अटैक! 11 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची थोक महंगाई; खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक सब होगा महंगा, देखें नए आंकड़े
बिज़नेस

महंगाई का डबल अटैक! 11 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची थोक महंगाई; खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक सब होगा महंगा, देखें नए आंकड़े

March 16, 2026
5.9k
आम जनता को बड़ी राहत! मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; सरकार ने बनाया यह 'मास्टर प्लान
बिज़नेस

आम जनता को बड़ी राहत! मिडल ईस्ट में युद्ध के बीच भी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; सरकार ने बनाया यह ‘मास्टर प्लान

March 15, 2026
5.9k
Crude Oil Price Surge: मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी ऑयल कंपनियों को $60 बिलियन के फायदे की उम्मीद; भारत में बढ़ सकते हैं दाम
बिज़नेस

Crude Oil Price Surge: मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी ऑयल कंपनियों को $60 बिलियन के फायदे की उम्मीद; भारत में बढ़ सकते हैं दाम

March 15, 2026
5.9k
युद्ध के बीच 'सोने' में भारी गिरावट! ₹1.60 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी भी लुढ़की; क्या यह निवेश का सही मौका है? जानें एक्सपर्ट की राय
बिज़नेस

युद्ध के बीच ‘सोने’ में भारी गिरावट! ₹1.60 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी भी लुढ़की; क्या यह निवेश का सही मौका है? जानें एक्सपर्ट की राय

March 14, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व .....

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

February 3, 2026
सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 37, 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 37, 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026

November 14, 2026
IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

November 14, 2026
श्री हनुमान बालाजी मंदिर के अन्नकूट महापर्व में दिखी सेवा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने किया प्रकृति संरक्षण का आह्वान

श्री हनुमान बालाजी मंदिर के अन्नकूट महापर्व में दिखी सेवा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने किया प्रकृति संरक्षण का आह्वान

November 14, 2026
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ टॉप-3 में तो गाजियाबाद बना प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर

November 11, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    11010 shares
    Share
    4404
    Tweet 2753
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7250 shares
    Share
    2900
    Tweet 1813
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5770 shares
    Share
    2308
    Tweet 1443
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5698 shares
    Share
    2279
    Tweet 1425
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5502 shares
    Share
    2201
    Tweet 1376
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 37, 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026

सत्यम् लाइव (ई पेपर), वर्ष : 16, अंक : 37, 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026

November 14, 2026
IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

IITF-2026 में उत्तर प्रदेश पैवेलियन का मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने किया उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ की दिखी झलक

November 14, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.