सत्यम् लाइव, 22 मई 2021, दिल्ली।। भूकंप के झटके आने का सिलसिला धमके का नाम नहीं ले रहा है। आज 11 बजकर 34 मिनट पर चीन के किनघाई में भूकंप के झटके आए जिसकी तीव्रता 7.0 मापी गई। इससे पहले चीन के दाली शहर से 28 किलो मीटर उत्तरपूर्व में शुक्रवार की शाम 7.18 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।
वहीं चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी इमारतों से बाहर आ जाएं। इससे दो दिन पहले भी नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके रात 11 बजे के करीब महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी।
सुनील शुक्ल





















