सत्यम् लाइव, 25 जून 2021, दिल्ली।। अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को 4.6 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके महसूस हुए थे फिर बुधवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 4.5 रिक्टर स्केल के भूकंप के झटके महसूस किए गए और गुरूवार को महाराष्ट्र के पालघर में 11 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। लोग डर कर घरों से बाहर निकल आये हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
सुनील शुक्ल





















