सत्यम् लाइव, 26 जुलाई 2021, दिल्ली।। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप की जानकारी दिल्ली मेट्रो ने दी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह कहा कि 6.42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, मगर इस भूकंप को लेकर नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कोई जानकारी नहीं दी। जबकि अमूमन तौर छोटे से छोटे भूकंप का ब्योरा भी मंत्रालय के तहत दिया जाता है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने यह सुनकर ताज्जुब कर रहे हैं।
दिल्ली में सुबह कोई भूकंप अगर आया भी तो लोगों को महसूस नहीं हुआ। एक-दो यूजर्स ने लिखा कि उन्हें पता नहीं चला कि भूकंप आया था। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 5 बजे हैदराबाद में जो भूकंप आया, उसका डेटा वेबसाइट पर मौजूद है। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केद्र हैदराबाद के दक्षिण इलाके में था। तड़के लगभग 5 बजे इसकी तीव्रता 4.0 बताई जा रही है। इन दिनों लगातार किसी न किसी राज्य से भूकंप की खबरें आ रही हैं।
सुनील शुक्ल





















