जिला अध्यक्ष बनने के बाद शामली में रामजी लाल कश्यप का प्रथम आगमन, भव्य स्वागत के साथ उमड़ा जनसैलाब
सुरेश राणा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
सत्यम् लाइव, शामली ब्यूरो।
जिला अध्यक्ष बनने के बाद रामजी लाल कश्यप के शामली में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति के कारण कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलाब की पंखुड़ियों से रामजी लाल कश्यप का स्वागत किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक व्यक्तित्व भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, मोहित बेनीवाल, तेजेंद्र निर्वाल, अरविंद संगल, मानस संगल, मृगांका जी, सुरेशपाल कश्यप, कुलदीप प्रधान, आजाद प्रधान, अशोक प्रधान, नीतू कश्यप और संजय कश्यप सहित कई गणमान्य लोगों ने रामजी लाल कश्यप को बधाई दी तथा उनके शामली आगमन पर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने कहा कि रामजी लाल कश्यप के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास के लिए नए कार्य किए जाएंगे।
रामजी लाल कश्यप ने सभी
कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।





















