• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Thursday, July 16, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • सोशल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • सोशल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home उत्तराखंड

महावीर बनने की तैयारी में जुटें

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
March 31, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 55
A A
0
thumbnail
4.7k
SHARES
5.9k
VIEWS
Share on WhatsaapShare on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

यें भीपढ़ें :-

महाराष्ट्र की बच्ची का शव गुजरात के शौचालय मे मिला

उपचुनाव में एक बार फिर मतदाता मुखर हुआ

जानिए कैसे रहें 40 की उम्र में फिट

भगवान महावीर आदमी को उपदेश और दृष्टि देते हैं कि धर्म का सही अर्थ समझो। धर्म तुम्हें सुख, शांति, समृद्धि, समाधि, आज, अभी दे या कालक्रम से दे, इसका मूल्य नहीं है। मूल्य है धर्म तुम्हें समता, पवित्रता, नैतिकता, अहिंसा की अनुभूति कराता है। महावीर का जीवन हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है कि उसमें सत्य धर्म के व्याख्या सूत्र निहित हैं, महावीर ने उन सूत्रों को ओढ़ा नहीं था, साधना की गहराइयों में उतरकर आत्मचेतना के तल पर पाया था। आज महावीर के पुनर्जन्म की नहीं बल्कि उनके द्वारा जीये गये आदर्श जीवन के अवतरण की/पुनर्जन्म की अपेक्षा है। जरूरत है हम बदलें, हमारा स्वभाव बदले और हम हर क्षण महावीर बनने की तैयारी में जुटें तभी महावीर जयंती मनाना सार्थक होगा।
भगवान महावीर से जुड़ा एक पौराणिक प्रसंग है। इन्द्र ने देवों की एक परिषद बुलाई और सभी देवों के बीच में कहा-महावीर जैसा कष्ट सहिष्णु मनुष्य इस पृथ्वी पर कोई नहीं है। यहां उपस्थित देवों में से कोई भी उन्हें अपने पथ से विचलित नहीं कर सकता। परिषद के सदस्य देवों ने इन्द्र की बात से सहमति व्यक्त की। किन्तु संगम नामक देव इन्द्र की बात से सहमत नहीं हुआ। उसने कहा-‘कोई भी मनुष्य इतना कष्ट सहिष्णु नहीं हो सकता, जिसे देवता अपनी शक्ति से विचलित न कर सकें। यदि आप मेरे कार्य में बाधक न बनें तो मैं उन्हें विचलित कर सकता हूं।’ इन्द्र को वचनबद्ध कर संगम मनुष्य लोक में आया। उसने महावीर को कष्ट देना शुरू किया। केवल एक रात्रि में बीस बार मारक कष्ट दिए। उसने हाथी बनकर महावीर को आकाश में उछाला, वृश्चिक बनकर काटा, वज्र चींटियों का रूप धारण कर उनके शरीर को लहूलुहान किया, फिर भी महावीर के मन में कोई प्रकम्पन नहीं हुआ। वे तनिक भी विचलित नहीं हुए और अपनी साधना में लगे रहे। आचार्य तुलसी ने इसी संन्दर्भ में कहा है कि विचलन तब होता है, जब व्यक्ति हिंसा से प्रताड़ित होता है। हिंसा की प्रताड़ना तब होती है, जब व्यक्ति संवेदन के साथ ध्यान को जोड़ता है और यह मानने लग जाता है कि कोई दूसरा उसे सता रहा है। अहिंसा का सूत्र है कि ध्यान को संवेदन के साथ न जोड़ें और किसी दूसरे को कष्टदाता न मानें। भगवान महावीर अपने कर्म-संस्कारों के सिवाय किसी दूसरे को दुःख देने वाला नहीं मानते थे और अपने ध्यान को चैतन्य से विलग नहीं करते थे। इसलिए भयंकर कष्टों पर वातावरण पैदा करके भी संगम अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर सका।
संगम ने महावीर को विचलित करने का दूसरा रास्ता अपनाया। उसने रूपसियों की कतार खड़ी की और महावीर को अपने प्रेम-जाल में फंसाने का प्रयत्न शुरू कर दिया लेकिन वहां भी वह महावीर की साधना को भंग नहीं कर सका। क्योंकि महावीर की अहिंसा में प्रतिकूल और अनुकूल दोनों परिस्थितियों पर समान रूप से विजय प्राप्त करनी होती है। अनुकूल वातावरण में अविचलित रहना प्रतिकूल वातावरण की विजय से अधिक कठिन है। पर चैतन्य की महाज्वाला के प्रदीप्त होने पर प्रतिकूल और अनुकूल दोनों ईंधन उसमें भस्म हो जाते हैं, उसे भस्म नहीं कर पाते।
संगम ने तरह-तरह के घातक और मर्मांतक प्रयोग किये, लेकिन महावीर को परास्त नहीं कर सका और उसका धैर्य विचलित हो गया। आखिर में हार कर उसने महावीर के पास आकर कहा-‘भंते! अब आप सुख से रहें। मैं जा रहा हूं। आपकी अहिंसा विजयी हुई है, मेरी हिंसा पराजित। मैं आपको कष्ट दे रहा था और आप मुझ पर करुणा का सुधासिंचन कर रहे थे। मैं आपको वेदना के सागर में निमज्जित कर रहा था और आप यह सोच रहे थे कि संगम मुझे निमित्त बनाकर हिंसा के सागर में डूबने का प्रयत्न कर रहा है। आपके मन में एक क्षण के लिए भी मुझ पर क्रोध नहीं आया। मुझे इसका दुख है कि मैंने आपको बहुत सताया, किन्तु मुझे इस बात का गर्व भी है कि समत्व की अनुपम प्रतिमा को मैंने अपनी आंखों से देखा।’ सचमुच महावीर अहिंसा के महान साधक एवं प्रयोक्ता थे।
महावीर की अहिंसा जीवों को न मारने तक सीमित नहीं थी। उसकी सीमा सत्य-शोध के महाद्वार का स्पर्श कर रही थी। इसीलिये भगवान महावीर की मूल शिक्षा है- ‘अहिंसा’। सबसे पहले ‘अहिंसा परमो धर्मः’ का प्रयोग हिन्दुओं का ही नहीं बल्कि समस्त मानव जाति के पावन ग्रंथ ‘महाभारत’ के अनुशासन पर्व में किया गया था। लेकिन इसको अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलवायी भगवान महावीर ने। भगवान महावीर ने अपनी वाणी से और अपने स्वयं के जीवन से इसे वह प्रतिष्ठा दिलाई कि अहिंसा के साथ भगवान महावीर का नाम ऐसा जुड़ गया कि दोनों को अलग कर ही नहीं सकते। अहिंसा का सीधा-साधा अर्थ करें तो वह होगा कि व्यावहारिक जीवन में हम किसी को कष्ट नहीं पहुंचाएं, किसी प्राणी को अपने स्वार्थ के लिए दुःख न दें। ‘आत्मानः प्रतिकूलानि परेषाम् न समाचरेत्’’ इस भावना के अनुसार दूसरे व्यक्तियों से ऐसा व्यवहार करें जैसा कि हम उनसे अपने लिए अपेक्षा करते हैं। इतना ही नहीं सभी जीव-जन्तुओं के प्रति अर्थात् पूरे प्राणी मात्र के प्रति अहिंसा की भावना रखकर किसी प्राणी की अपने स्वार्थ व जीभ के स्वाद आदि के लिए हत्या न तो करें और न ही करवाएं और हत्या से उत्पन्न वस्तुओं का भी उपभोग नहीं करें।
भगवान महावीर का संपूर्ण जीवन तप और ध्यान की पराकाष्ठा है इसलिए वह स्वतः प्रेरणादायी है। भगवान के उपदेश जीवनस्पर्शी हैं जिनमें जीवन की समस्याओं का समाधान निहित है। भगवान महावीर चिन्मय दीपक हैं। दीपक अंधकार का हरण करता है किंतु अज्ञान रूपी अंधकार को हरने के लिए चिन्मय दीपक की उपादेयता निर्विवाद है। वस्तुतः भगवान के प्रवचन और उपदेश आलोक पंुज हैं। ज्ञान रश्मियों से आप्लावित होने के लिए उनमें निमज्जन जरूरी है।
प्रेषक
thumbnail 2
(ललित गर्ग)
60, मौसम विहार, तीसरा माला, डीएवी स्कूल के पास, दिल्ली-110051
फोनः 22727486, 9811051133
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

machli 11 1
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
news 2026 03 08t110307.275
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
untitled design 2026 03 07t102305.778
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
pushkar singh dhami 2
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
nikahhh
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
himalayan 0.2 the tehri lake festival
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
char dham
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
add a heading 15
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
pushkar singh dhami holi festival
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
haridwar holi clash
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
untitled design 2026 02 23t131418.124
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
haridwar news
उत्तराखंड

Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों और सड़कों का निरीक्षण

February 17, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
4 47

MP के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा ‘क्लास-3’ कर्मचारी का दर्जा? हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, बदल सकती है किस्मत

January 20, 2026
IMG 20260714 WA0009

प्रिथक फाउंडेशन ने ‘Odyssey 2026 – Expression of Kindness’ का भव्य आयोजन किया

July 14, 2026
dashehra 310520 b

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021
lpg 136 2 780x470 1

अब बिना LPG कनेक्शन भी मिलेगा गैस सिलेंडर, मिनटों में होगी बुकिंग और डिलीवरी

July 16, 2026
2026 7largeimg16 Jul 2026 100134010

निर्यात वाले डीजल पर उत्पाद शुल्क सात रुपये बढ़ा, पेट्रोल पर 1.5 रुपये की कटौती

July 16, 2026
jp1g

मोदी शुक्रवार को चेन्नई पार्क अमृत रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

July 16, 2026
supreme court 168 2 3 780x470 1

तीसरे बच्चे पर चुनाव लड़ने की पात्रता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- देश की परिस्थितियां बदल चुकी हैं

July 16, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • 92f805b062f0d7904d6bc907444b8fd9

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    9373 shares
    Share 3749 Tweet 2343
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    6805 shares
    Share 2722 Tweet 1701
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5690 shares
    Share 2276 Tweet 1423
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5614 shares
    Share 2246 Tweet 1404
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5485 shares
    Share 2194 Tweet 1371
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

E-Media Corner

  • E-Newspaper
  • E-Magazine

Recent News

lpg 136 2 780x470 1

अब बिना LPG कनेक्शन भी मिलेगा गैस सिलेंडर, मिनटों में होगी बुकिंग और डिलीवरी

July 16, 2026
2026 7largeimg16 Jul 2026 100134010

निर्यात वाले डीजल पर उत्पाद शुल्क सात रुपये बढ़ा, पेट्रोल पर 1.5 रुपये की कटौती

July 16, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • सोशल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2025 "Satyam Live - Where Truth Meets Every Story" by Digital Pride.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.