• About
  • Team
  • Contact
  • E-Paper
  • Advertisement
  • Print & Digital Media Consultancy
Thursday, September 24, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
खेल

ब्रॉक लेसनर ने लिया रिटायरमेंट, WWE और MMA के ‘बीस्ट’ युग का हुआ अंत

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
August 5, 2026
in खेल
5.4k 111
A A
0
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

10 बार के WWE वर्ल्ड चैम्प‍ियन और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे बड़े सितारों में शामिल ब्रॉक लेसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी है. 49 वर्षीय लेसनर ने ‘The Pat McAfee Show’ में अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि अब उनका सफर सिर्फ WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) ही नहीं, बल्कि हर तरह की प्रतिस्पर्धी फाइटिंग से खत्म हो गया है l  

लेसनर ने बताया कि पिछले शनिवार समरस्लैम में खेला गया उनका मुकाबला करियर का आखिरी मैच था. उन्होंने स्वीकार किया कि रेसलमेन‍िया के दौरान ही उन्हें महसूस हो गया था कि अब उनका समय पूरा हो चुका है. उस मैच में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद उन्होंने रिंग में अपने बूट और ग्लव्स उतार दिए थे. हालांकि WWE की अपील और अपने अंदर बची आखिरी ऊर्जा की वजह से उन्होंने एक अंतिम ‘हेल इन ए सेल’ मुकाबला खेलने का फैसला किया l

यें भीपढ़ें :-

अश्विन की बड़ी मांग, वर्ल्ड कप से पहले भुवनेश्वर को मिले मौका

T20 World Cup: रियान पराग का तूफानी आगाज! बल्ले से मचाया ऐसा गदर कि चयनकर्ताओं को भी बदलना पड़ेगा फैसला

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चमके, यशवीर ने इतिहास रचा, अरशद फेल रहे

लेसनर ने कहा- मैं आज दुनिया को बताना चाहता हूं कि मैं रिटायर हो चुका हूं. शनिवार का दिन मेरे लिए बेहद भावुक था. रेसलमेन‍िया में ओबा फेमी ने जब मुझे स्लैम किया तो मुझे लगा कि अब मैं यह नहीं कर सकता. लेकिन बिजनेस ने फिर बुलाया और मेरे अंदर थोड़ा दम बाकी था. अब शनिवार के बाद ब्रॉक लेसनर के लिए स्क्वेयर्ड सर्कल में सब खत्म हो गया है l

ब्रॉक लेसनर का करियर खेल इतिहास के सबसे अनोखे सफरों में गिना जाता है. साउथ डकोटा के किसान परिवार से आने वाले लेसनर ने पहले कॉलेज रेसलिंग में अपनी पहचान बनाई. मिनेसोटा विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए वह दो बार ऑल अमेर‍िकन बने, दो बार बिग टेन चैम्प‍ियन रहे और साल 2000 में एनसीएए ड‍िवीजन-1 (NCAA Division-

I) नेशनल रेसलिंग चैम्प‍ियनशिप भी अपने नाम की l
कॉलेज रेसलिंग में सफलता के बाद उन्होंने WWE का रुख किया और महज दूसरे साल यानी 2002 में ही ड्वेन ‘द रॉक’  जॉनसन को हराकर पहला WWE वर्ल्ड टाइटल जीत लिया. अपने खतरनाक F-5 फिनिशिंग मूव की बदौलत लेसनर ने WWE में कुल 10 वर्ल्ड चैम्प‍ियनशिप जीतीं और ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ के नाम से दुनिया भर में मशहूर हुए l

उनके नाम दो रॉयल रम्बल (2003 और 2022), किंग ऑफ द रिंग (2002) और मनी इन द बैंक लैडर मैच (2019) जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. साल 2014 में उन्होंने रेसलमेन‍िया में द अंडरटेकर की 21-0 की ऐतिहासिक जीत की स्ट्रीक तोड़कर प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक को जन्म दिया l

2004 में लेसनर ने WWE छोड़कर अमेरिकी फुटबॉल में करियर बनाने की कोशिश की. उन्होंने NFL (नेशनल फुटबॉल लीग) की मिनेसोटा वाइकिंग्स टीम के साथ प्री-सीजन मुकाबले खेले, लेकिन अंतिम टीम में जगह नहीं बना सके l

इसके बाद 2007 में उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में कदम रखा. महज अपने चौथे मुकाबले में रैंडी कॉउचर को हराकर 2008 में UFC (अल्टीमेट फाइटिंग चैम्प‍ियनशिप) हेवीवेट चैम्प‍ियन बन गए. उन्होंने 2015 में MMA से संन्यास लिया, लेकिन 2016 में UFC 200 में Mark Hunt के खिलाफ आखिरी बार ऑक्टागन में उतरे. हालांकि, उस मुकाबले से पहले प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नेवादा स्टेट एथलेटिक आयोग ने उन्हें निलंबित कर दिया. इसके बाद उन्होंने फिर कभी MMA मुकाबला नहीं लड़ा l

ब्रॉक लेसनर ने अपने र‍िटायरमेंट संदेश में क्या कहा
अपने विदाई संदेश में लेसनर भावुक नजर आए. उन्होंने कहा- मैं साउथ डकोटा का एक साधारण किसान था, जिसके पास बड़े सपने थे. आज 49 साल की उम्र में पीछे मुड़कर देखता हूं तो भगवान और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया. मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर सिर्फ सफलता दिखती है, लेकिन उसके पीछे की मेहनत नहीं. अगर आप मेहनत करते रहेंगे और अपने लक्ष्य पर फोकस रखेंगे तो अच्छे नतीजजरूर मिलेंगे l

ब्रॉक लेसनर के संन्यास के साथ ही WWE और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के एक ऐसे युग का अंत हो गया है, जिसने प्रो रेसलिंग, MMA और खेल जगत में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिन्हें आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा l
 

Send
Share1873
Tweet1171
Share328
Share
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

खेल

Hockey News: पूर्व कप्तान जगबीर सिंह बने NADA अपीलीय पैनल के सदस्य, डोपिंग के खिलाफ निभाएंगे अहम भूमिका

September 19, 2026
5.9k
खेल

Asian Games 2026: 11 हजार खिलाड़ी, 45 देश और 43 खेलों में मुकाबला; भारत उतारेगा 501 खिलाड़ियों का दल

September 19, 2026
5.9k
खेल

जोकोविच को हराकर दुनिया में छाए मैरियानो नवोने, जानें कौन हैं अर्जेंटीना के ये टेनिस स्टार

August 31, 2026
5.9k
खेल

WTC में भारत की स्थिति मजबूत, श्रीलंका पर जीत से अंक तालिका में हुआ बड़ा फायदा

August 19, 2026
5.9k
खेल

टी20 के बाद रेड बॉल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, दलीप ट्रॉफी में दिखेगा नया अंदाज

August 18, 2026
5.9k
खेल

Rishabh Pant Record: टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के, पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 18, 2026
5.9k
खेल

आकाशदीप-मुकेश कुमार की DSP की नौकरी पर संकट! बिहार सरकार ने रख दी बड़ी शर्त

August 14, 2026
5.9k
खेल

हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला

August 13, 2026
5.9k
खेल

श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

August 13, 2026
5.9k
खेल

हसन महमूद के कहर से ऑस्ट्रेलिया ढेर, बांग्लादेश ने पहली बार 200 से कम पर रोका

August 13, 2026
5.9k
खेल

अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे अजिंक्य रहाणे! जानें एक मैच की कितनी होगी फीस, टॉप-5 कमेंटेटर्स कौन

August 13, 2026
5.9k
खेल

एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

August 13, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017

क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

July 26, 2021

शामली में हरियाणवी सिंगर-एक्टर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया जाम

August 26, 2026

भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, नेपाल में नई आपदा की आहट; कई इलाकों में अलर्ट

August 30, 2026

कोलकाता के मुकुंदपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, कई घायल; पार्टी कार्यालय के कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद

September 23, 2026

UN महासभा के बीच न्यूयॉर्क में संदिग्ध पैकेट मिलने से मचा हड़कंप, जांच के बाद खतरा नहीं मिला

September 23, 2026

आयुर्वेद का दुनिया में बढ़ रहा दबदबा, अमेरिका-यूरोप के बाद चीन में भी बढ़ी मांग; इलाज के नए प्रोटोकॉल की तैयारी

September 23, 2026

पटना में कर्मा पूजा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक की मौत, छह की तलाश जारी

September 23, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10763 shares
    Share
    4305
    Tweet 2691
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7098 shares
    Share
    2839
    Tweet 1775
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5631 shares
    Share
    2252
    Tweet 1408
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5496 shares
    Share
    2198
    Tweet 1374
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

कोलकाता के मुकुंदपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, कई घायल; पार्टी कार्यालय के कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद

September 23, 2026

UN महासभा के बीच न्यूयॉर्क में संदिग्ध पैकेट मिलने से मचा हड़कंप, जांच के बाद खतरा नहीं मिला

September 23, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • ई-पेपर

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.