• About
  • Team
  • Contact
  • E-Newspaper
  • Advertisement
Tuesday, October 27, 2026
Satyam Live
Advertisement
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
No Result
View All Result
Satyam Live
Home
उत्तराखंड

पाकिस्तान पर भरोसे करने की कीमत कब तक चुकाए?

SATYAM LIVE (Web Desk) by SATYAM LIVE (Web Desk)
June 13, 2018
in उत्तराखंड, विज्ञापन
5.5k 56
A A
0
पाकिस्तान पर भरोसे करने की कीमत कब तक चुकाए?
Share on Whatsaap
Share on Facebook
Share on Twitter
Share on LinkedIn
Share on Telegram

यें ख़बरेंभी पढ़ें :-

खाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Muslim Girl Tamanna Kawad Yatra: हरिद्वार से कांवड़ ला रही मुस्लिम लड़की तमन्ना, बिजनौर में हुआ भव्य स्वागत

अमेरिका ने भारत को अटैक हेलीकॉप्टर बेचने की मंजूरी दी

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर जिस तरह संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया और जिसमें सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों को शहादत का सामना करना पड़ा उससे यही स्पष्ट हुआ कि इस पड़ोसी देश पर भरोसा करना अपने पांव पर कुल्हाड़ी चलाने के समान है। लेकिन भारत अपनी अहिंसक भावना, भाइचारे एवं सद्भावना के चलते ऐसे खतरे मौल लेता रहता है। हर बार उसे निराशा ही झेलनी पड़ती है, लेकिन कब तक?
पाकिस्तानी सेना का छल-छद्म से भरा रवैया नया नहीं है। वह हमेशा विश्वासघात करता रहा है। उसके रवैये से अच्छी तरह अवगत होने के नाते भारतीय सुरक्षा बलों को कहीं अधिक सतर्क रहना चाहिए था। ऐसा लगता है कि उन्हें पाकिस्तान पर भरोसा करने की कीमत चुकानी पड़ी। भारत के जवान ऐसी कीमत अनेक बार चुका चुके हैं। कम से कम अब तो सबक सीखना ही चाहिए। यह पाकिस्तान के पागलपन और धोखेबाजी की उसकी घातक एवं खौफनाक प्रवृति का ही दुष्परिणाम है कि बीते कुछ समय में 40 से अधिक लोग पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी का शिकार बन चुके है। इनमें करीब 20 सेना अथवा सुरक्षा बलों के जवान है। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का नियमित उल्लघंन किए जाने का एक दुष्परिणाम यह भी है कि सीमावर्ती क्षेत्र में रह रहे हजारों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ी है। भारत ने तो अपनी उदारता एवं भाइचारे का परिचय देते हुए पवित्र रजमान महीने में सीजफायर की घोषणा की। लेकिन सवाल यह है कि रजमान के दिनों में सीजफायर का क्या लाभ हुआ? 16 मई को सीजफायर के ऐलान के बाद से घाटी में हिंसा पहले से अधिक बढ़ी है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की सरकार द्वारा पत्थरबाजों की माफी देने का परिणाम भी क्या निकला?
विश्वशांति एवं भाईचारे के सिद्धांत में जिसका विश्वास होता है, वह किसी को धोखा नहीं देता, किसी के प्रति आक्रामक नहीं होता। फिर भी पाकिस्तान अपनी अमानवीय एवं हिंसक धारणाओं से प्रतिबद्ध होकर जिस तरह की धोखेबाजी करता है, उससे शांति की कामना कैसे संभव है? अपने द्वारा अपना अहित साधने की दिशा में उठा हुआ उसका यह कदम उसे कहां तक ले जाएगा, अनुमान लगाना कठिन है। उसकी इन त्रासद एवं विडम्बनापूर्ण हरकतों में उसका बौनापन ही दिखाई देता है। बात चले युद्ध विराम की, शांति की, भाईचारे की और कार्य हो अशांति के, द्वेष के, नफरत के तो शांति कैसे संभव होगी? ऐसी स्थिति में एक सघन प्रयत्न की जरूरत है, जो पाकिस्तान की चेतना पर जमी हुई धूर्तता एवं चालबाजी की परतों को हटाकर उसे सही रास्ता दिखा सके।
यह सही है कि जब-जब पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जाता है तब-तब भारतीय सुरक्षा बल उसे करारा जवाब देते रहे हैं। यह भी एक तथ्य है कि भारतीय सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को कहीं अधिक क्षति उठानी पड़ती है, लेकिन समस्या यह है कि वह अपनी शैतानी हरकतों से बाज नहीं आता। इसका कारण यही है कि वह तमाम नुकसान उठाने के बाद भी भारत को नीचा दिखाने की मानसिकता से बुरी तरह ग्रस्त है। पाकिस्तान भारत के प्रति नफरत, द्वेष एवं अलगाव की आग में इस कदर सुलझ रहा है कि वह सभ्य राष्ट्र की तरह व्यवहार करना ही भूल गया है। इसी कारण वह न केवल आतंकी संगठनों को पालने-पोसने का काम करता है, बल्कि उनके साथ मिलकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम भी देता है। भारत को पाकिस्तान से निपटने के लिए कुछ नए तौर-तरीके अपनाने होंगे। इस क्रम में यह भी समझना होगा कि पाकिस्तान एक असामान्य देश है, हिंसक राष्ट्र है एवं आतंकवादी मानसिकता से ग्रस्त है और ऐसे देश सामान्य तौर-तरीकों से काबू में नहीं आते। यह न तो स्वाभाविक है और न ही सहज स्वीकार्य कि हमारे जवान पाकिस्तानी सेना की पागलपन भरी हरकतों का शिकार बनते रहें और फिर भी भारतीय नेतृत्व यह मानकर चलता रहे कि पाकिस्तान को एक न एक दिन अक्ल आ ही जायेगी। लेकिन यह संभव नहीं लगता। पाकिस्तान ने संयम को छोड़ दिया है, वह मर्यादा और सिद्धान्तों के कपड़े उतार कर नंगा हो गया है। पूर्वाग्रह एवं तनाव को ओढ़कर विवेकशून्य हो गया है। तबले की डोरियां हर समय कसी रहंेगी तो उसकी आवाज ठीक नहीं होगी। उसकी रक्त धमनियों में जीवन है, लेकिन बाहर ज़हर। यह कारण है कि हमारे तमाम शांति प्रयत्नों पर वह पानी फेरता रहता है।
कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने जब 15 साल पुराने संघर्ष विराम समझौते की उसकी मूल भावना के अनुरूप लागू करने की बात कही थी तभी यह आशंका उभरी थी कि पाकिस्तानी सेना अपनी बात पर कायम रहने वाली नहीं है। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ और पाकिस्तान ने आशंका के अनुरूप ही आचरण किया। उसकी ताजा हरकत पर सीमा सुरक्षा बल का यह कहना सही ही है कि पाकिस्तानी सेना जैसा कहती है उसके उलट काम करती है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान से लगती सीमा पर युद्ध जैसे हालात उत्पन्न हुए हों। जम्मू एवं कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के हालात जब-तब उभरते ही रहते हैं।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की सरकार की नीतियां भी भ्रामक एवं विरोधाभासी है। उन्होंने क्या सोचकर पत्थरबाजों को माफी देने का निर्णय लिया? एक जवान जब 500 लोगों की भीड़ से घिरा हो, पत्थरबाज उसकी जीप को पलटने की कोशिश कर रहे हों तो जवान क्या करेगा? क्या वह खुद को पत्थरबाजों के हाथों मरने के लिए उनके हवाले कर दे या फिर खुद को बचाने के लिए निकलने की कोशिश करे। उसकी ऐसी कोशिश पर राजनीति करने का औचित्य भी अनेक सवाल खड़े करता है। हम अपने ही देश में पडौसी देश के हमलों के ही नहीं बल्कि अपने ही लोगों के हमलों के शिकार होकर कैसे सशक्त हो सकेगे? कैसे शत्रु के हमलों का मुकाबला कर सकेेंगे? ये भारत की एकता और अखण्डता के लिये, यहां की शांति के लिये गंभीर खतरे हैं। इन हिंसक हालातों में शांति की पौध नहीं उगायी जा सकती। राष्ट्रवादियों के आत्मबल को जगाने और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए आतंकवादियों पर पूरी शक्ति से प्रहार करना ही होगा। प्रेषकः
पाकिस्तान पर भरोसे करने की कीमत कब तक चुकाए?
(ललित गर्ग)
60, मौसम विहार, तीसरा माला, डीएवी स्कूल के पास, दिल्ली-110051
फोनः 22727486, 9811051133

📢 ताज़ा ख़बरों के लिए हमारे सोशल चैनलों से जुड़ें:

Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
SATYAM LIVE (Web Desk)

SATYAM LIVE (Web Desk)

सम्बंधित ख़बरें :-

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, 'सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी' ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ
विज्ञापन

प्रिंट, डिजिटल एवं न्यूज़ मीडिया क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम, ‘सत्यम् लाइव मीडिया कंसल्टेंसी’ ने शुरू की समग्र मीडिया सेवाएँ

August 2, 2026
5.9k
नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी
उत्तराखंड

नैनीताल पर ‘जल प्रलय’ का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंसने की बड़ी चेतावनी

March 10, 2026
5.9k
Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू
उत्तराखंड

Nainital Crime News: नैनीताल घूमने गई दिल्ली की महिला पर्यटक के साथ कैब ड्राइवर की हैवानियत, चलती कार से कूदकर बचाई आबरू

March 8, 2026
5.9k
धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान
उत्तराखंड

धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान

March 7, 2026
5.9k
उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट'
उत्तराखंड

उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना ‘टॉप स्टेट’

March 7, 2026
5.9k
Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा
उत्तराखंड

Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट; खौफनाक कबूलनामा

March 6, 2026
5.9k
उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना
उत्तराखंड

उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना

March 6, 2026
5.9k
Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका
उत्तराखंड

Chardham Yatra 2026 Registration Opens: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीख और आवेदन का तरीका

March 6, 2026
5.9k
रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?
उत्तराखंड

रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएगी कानूनी मुश्किलें?

March 5, 2026
5.9k
आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां
उत्तराखंड

आस्था, परंपरा और प्रगति: उत्तराखंड की इस अनोखी होली ने जीता सबका दिल, पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने बांधा समां

March 5, 2026
5.9k
Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव
उत्तराखंड

Haridwar News: हरिद्वार में होली पर खूनी संघर्ष, 50 लोगों ने मिलकर किया हमला, इलाके में भारी तनाव

March 5, 2026
5.9k
Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
उत्तराखंड

Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरशिप को लेकर किया बड़ा दावा

February 23, 2026
5.9k
  • Trending
  • Comments
  • Latest
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार

October 6, 2026
योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

March 4, 2017
मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर आनंद विहार में सेवा कार्यक्रम

October 3, 2026
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, समान वेतन और नियमितीकरण की मांग

October 11, 2026
श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन

October 26, 2026
खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 25, 2026
गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

गौतमबुद्धनगर के चारों ब्लॉकों में मीना मंच की साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित, बच्चों को आत्मसम्मान और लैंगिक समानता का संदेश

October 24, 2026
विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विद्या बाल भवन स्कूल में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ‘संपर्क सभा’, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

October 23, 2026
ADVERTISEMENT

Stay Connected

  • 78.7k Fans
  • 76.5k Followers
  • 76.9k Followers
  • 56.8k Subscribers
  • 678.6k Followers
  • 67.9k Subscribers
Currently Playing

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

सावन सोमवार: आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर

वीडियो
ADVERTISEMENT

Popular Stories

  • योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    योग्य संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान कब करे और कब पत्नी से दूर रहें! जानिए..

    10928 shares
    Share
    4371
    Tweet 2732
  • क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा पंचतत्व …..

    7198 shares
    Share
    2879
    Tweet 1800
  • UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

    5722 shares
    Share
    2289
    Tweet 1431
  • Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

    5694 shares
    Share
    2278
    Tweet 1424
  • Dr. Dharmendra Shastri Chandigarh: 32 वर्षों की सेवा में संस्कृत शिक्षा, स्कूल विकास और समाजसेवा में अद्वितीय योगदान | State Award Winner 2025

    5498 shares
    Share
    2199
    Tweet 1375
ADVERTISEMENT
Advertisement Advertisement Advertisement
ADVERTISEMENT
Satyam Live

Satyam Live is a National Hindi Newspaper | Magazine | Web Portal | Web Channel & News Media Organization to deliver credible and insightful journalism.

Follow Us

Browse by Category

  • ई-पेपर
  • ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एन.सी.आर
  • करियर
  • क्राइम
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी & AI
  • दिल्ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • भारत
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • विशेष
  • वीडियो
  • समीक्षा
  • सम्पादकीय
  • सोशल
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित के श्राप और शुकदेव जी के आगमन का भावपूर्ण वर्णन

October 26, 2026
खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

खोड़ा के हिमालय एंक्लेव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

October 25, 2026
  • Home
  • About
  • Team
  • Advertise
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • विदेश
  • भारत
  • राज्य
    • दिल्ली
    • एन.सी.आर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • विशेष
  • राजनीति
  • क्राइम
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • सोशल
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • E-Newspaper

© 2026 "SATYAM LIVE - Where Truth Meets Every Story" by SATYAM LIVE.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.