सत्यम् लाइव, दिल्ली, 13 दिसम्बर 2019 : दिल्ली पुलिस के द्वारा 1 दिसम्बर 2019 से लेकर 15 दिसंबर 2019 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” का अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तत्वाधान में 14 दिसम्बर 2019 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कर्यक्रम “एशिया की सबसे बड़ी भलस्वा झील” पर आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर ए. सी. पी., एस. एच.ओ, डी.सी.पी, और कई एन.जी.ओ, आर डब्लू ए, स्कूली छात्र, महिलाएं, बच्चे व मोहल्ले के काउंसलर आदि मौजूद रहने की संभावना है।
इस अवसर पर पुलिस विभाग व जनता चाहती है कि स्वच्छता मिशन को सफल बनाया जाए। जिसके चलते यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अन्य सभी जन लोगो से आवाहन है कि अधिक से अधिक पहुँचकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें।






















