सत्यम् लाइव, 17 जुलाई 2020, दिल्ली।। कोरोना वायरस के चलते ऑलडाउन के समय पर जो बन्द रहीं एअर लाइंस कम्पनी जो आर्थिक संकट से लगातार जूझ रही हैं और नया एअर इंडिया ने अपना नया प्लान बना लागू करने जा रही है जिसमें वहीं समीकरण है जो सभी कम्पनियॉ करने जा रही है अर्थात् कर्मचारियों की संख्या कम करने का प्लान है। इस प्लान के तहत कर्मचारी बिना वेतन के लंबी छुट्टी दे सकते हैं, इसे ”लीव विदाउट पेमेन्ट” (एल.डब्ल्यू.पी.) कहा जायेगा। यह छुट्टी 6 महीने से लेकर 5 साल तक हो सकती है। चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बंसल को अधिकार दिया गया है कि वह कुछ कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से बिना वेतन के 6 महीने से लेकर पांच साल तक की छुट्टी पर भेज सकते हैं।कर्मचारियों को उनकी दक्षता, क्षमता, प्रदर्शन की गुणवत्ता, कर्मचारियों का स्वास्थ्य आदि के आधार पर चयन किया जाएगा।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply