सत्यम् लाइव, 22 जून 2021, दिल्ली।। आज से दिल्ली में, आनलाइन वैक्सीनेशन के लिये रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गयी है यह रजिस्ट्रेशन 18 से 44 उम्र के ग्रुप वालों के लिये किया जायेगा। 45 साल से अधिक उम्र वालों को ये व्यवस्था पहले ही कराई जा चुकी है। अब सरकार की तरफ से जो कर्मचारी नियुक्त किये गये है वो जनता की मदद आनलाइन रजिस्ट्रेशन में करेगें।
अधिकारियों के अनुसार, 21 जून को सभी सेंटर को शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं सेंटर अभी नहीं बढ़ाए जा रहे हैं इसकी वजह यह बताई जा रही है कि वैक्सीन का स्टॉक सीमित है अधिकारियों के अनुसार ये सुविधा आज से ही प्रारम्भ की जा रही है। साथ में अभी स्टाक सीमित होने के कारण 50 प्रतिशत लोगों को ही वैक्सीन दी जायेगी।
सुनील शुक्ल





















