सत्यम् लाइव, 3 सितम्बर 2021, असम।। असम के 17 जिलों में करीब 6.50 व्यक्ति बिना निवास के हो चुके हैं। चारों ओर पानी ही पानी है। असम राज्य आपदा प्रबंनधन प्राधिकरण के अनुसार दो व्यक्तितों की और मौत के साथ अब कुल संख्या 5 हो गयी है। प्रशासन की ओर से राज्य के 10 जिलों में 85 राहत शिविर बनाये गये हैं साथ में वितरण केंद्र भी चलाए जा रहे हैं। जहां 648 बच्चों और वयस्क 3,584 लोगों ने शरण ले रखी है। आपदा प्रबंधन के अनुसार कल सुबह तक ब्रह्मपुत्र के पानी के स्तर में, आज सुबह की तुलना में 20-30 सें॰मी॰ की कम होने की उम्मीद है अतः नदी किनारे जाते समय सावधानी बरतें।
वैसे तो यह कहा जा सकता है कि पूरे ही देश की स्थितियाँ बाढ़ के कारण भी बहुत खराब हैं। लगातार बाढ़ ने कहीं न कहीं पर जून से अपना प्रभाव डेरा रखा है। कभी बाढ़ के रूप में पानी का खराब तो कभी सुनामी के रूप में इसी जल भराव से अब वास्तविक कीटाणु जन्म ले सकता है जो भयावह हो सकता है हलांकि उप्र से लगातार खबर आ रही है डेंगू फैलने की परन्तु फिर भी सभी को बाढ़ का पानी समाप्त होने के बाद जल भराव की स्थिति नहीं बनने देनी चाहिए।
सुनील शुक्ल
Leave a Reply